इसी गाड़ी के अंदर व्यापारी हर्षवर्धन का शव ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला
गाजियाबाद में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा वैशाली सेक्टर-6 में आरोग्य हॉस्पिटल के सामने का है, जहा बहुत देर से खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर 35 साल के बिजनेसमैन की लाश मिली है. लोगों ने बताया की बहुत देर से खड़ी कार के पास लोगों ने जाकर कर देखा तो कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर शव पड़ा दिखा और मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था. मृतक बिजनेसमैन की पहचान हर्षवर्धन रतूड़ी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मृतक बिजनेसमैन मूल रूप से उत्तराखंड में चमोली जिले के रहने वाले थे और फिलहाल अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में रह रहे थे. मौत की वजह जहर खाने से होने की आशंका जताई जा रही है. हर्षवर्धन के माता-पिता उनके बड़े बेटे अरविंद के साथ शालीमार गार्डन में रहते हैं. मृतक का इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है. उन्होंने कंस्लटेंसी ऑफिस वसुंधरा के सनराइज मॉल में खोला हुआ है.
पुलिस के मुताबिक, कभी-कभी किसी बात को पर हर्षवर्धन का पत्नी से झगड़ा होता रहता था. गुरुवार की रात भी दोनों का झगड़ा हुआ था और फिर हर्षवर्धन कार लेकर घर से निकल गए थे. जिसके बाद शुक्रवार दोपहर में उनकी लाश कार में मिली है. पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन कार में ड्राइविंग सीट पर अचेत अवस्था में बैठे हुए थे साथ ही उनके मुंह से झाग निकल रहा था. इसलिए प्रथमदृष्टया आशंका है कि जहर खाने से उनकी मौत हुई है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
इंदिरापुरम थाने की पुलिस का कहना है कि आरोग्य हॉस्पिटल के आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं, उनकी फुटेज खंगाली जा रही है. इससे पता चल सकेगा कि हर्षवर्धन यहां कार से कब आए थे. वे अकेले थे या कोई और उनके साथ था. ये सब जानकारी सीसीटीवी देखने से ही पता चल सकेंगी.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…