देश

Ghaziabad: ‘तिलक लगाकर आए हो, क्लास से बाहर जाओ…’ छात्र को टीचर ने डांटकर भगाया, हिंदू संगठनों ने जमकर किया विरोध

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक स्कूल में एक छात्र को टीचर ने इसलिए क्लास से बाहर जाने का आदेश दे दिया, क्योंकि वह तिलक लगाए था. उदास छात्र जब घर पहुंचा तो स्कूल से वापस आने का कारण जानकर उसके घर वाले आक्रोशित हो उठे. इसके बाद इस मामले में आहत छात्र के मामा ने हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी. इस पर जब हिंदू संगठन के लोग स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने माफी मांग ली है.

ये पूरा प्रकरण गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में स्थित ब्लूम पब्लिक स्कूल से सामने आया है. खबरों के मुताबिक यहां पर कई बार इस तरह का मामला सामने आ चुका है. यहां पर विजयनगर में रहने वाले एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसका भांजा स्कूल में तिलक लगाकर जाता था. स्कूल में तिलक लगा कर आने पर उसको स्कूल की एक टीचर हमेशा डांटती थीं, और उसे कई बार सजा भी दे चुकी हैं. इस बार तो हद ही पार कर दी. मंगलवार को छात्र को स्कूल से तिलक लगाने के कारण घर वापस भेज दिया. बता दें कि गाजियाबाद में इससे पहले भी एक स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचने पर छात्र को स्कूल से वापस भेज दिया गया था. तो वहीं इस ताजे मामले में छात्र का आरोप है कि कई दिनों से टीचर उसको तिलक लगाकर आने के कारण परेशान कर रहीं थीं. छात्र के परिजनों ने ये भी आरोप लगाते हुए बताया है कि इससे पहले भी छात्र को तिलक लगाकर स्कूल में जाने पर टीचर ने उसे कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया था और उसे सजा दी थी. इससे पहले भी हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद स्कूल ने माफी मांग ली थी, लेकिन ये घटना बार-बार हो रही है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: “राम मंदिर जाने के योग्य नहीं हैं हम…”, प्राण-प्रतिष्ठा से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आया बड़ा बयान, सरकार के समक्ष रखी ये मांग

नहीं है कोई पाबंदी

बच्चे के मामा ने बताया कि जब भी इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो हिंदू संगठन स्कूल पहुंच गए तो स्कूल के एडमिनिस्ट्रेशन ने उनसे माफी मांग ली और परिवार व हिंदू संगठनों को कहा है कि स्कूल में धार्मिक आस्था पर कोई पाबंदी नहीं है. तो वहीं छात्र के मामा ने बताया कि कक्षा 9 में उनका भांजा पढ़ता है और रोजाना स्कूल में तिलक लगा कर जाता है. इसको लेकर टीचर उसे क्लास में कमेंट करती थी कई बार उसे क्लास से बाहर खड़ा करके प्रताड़ित भी कर चुकी हैं. हालांकि इस मामले में भी स्कूल प्रबंधन ने माफी मांग ली. इसी के साथ ही टीचर से भी सबके सामने माफी मंगवाई है. तो वहीं स्कूल प्रबंधन ने इस बात का दावा किया है कि अब उनके भांजे की किसी धार्मिक आस्था से कोई नाराजगी और पाबंदी नहीं होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

26 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

29 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago