देश

Parliament Security Breach: सदन के अंदर घुसे दोनों लोगों की इन सांसदों ने जमकर की पिटाई, सामने आया Video

Parliament Security Breach: संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़ी एक बड़ी खबरे सामने आई है. बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बड़ी चूक हो गई. जब दो लोग अचानक से संसद में घुस गए. इनके संसद के अंदर कूदने की खबर से हंगामा मच गया. सांसद इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक बता रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि आज ही संसद पर हमले की बरसी है. इस दिन ही संसद में बड़ी चूक देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि इन लोगों के हाथ में गैस के पाइप थे जिनमें से धुंआ निकल रहा था. इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि जब ये लोग संसद में कूदकर हमला करने के लिए जा रहे थे. तब उन्हें कुछ सांसदों ने मिलकर पकड़ लिया.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ सांसदों ने उन दोनों लोगों को वहीं पर मिलकर पीटना शुरू कर दिया. चलिए अब आपको हम उस सांसदों का नाम बताते हैं जिन्होंने उन दोनों को पकड़ लिया.

इन सासंदों के मिलकर पकड़ा

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने बताया कि जब वो लोग कूदे तो हम आगे ही बैठे हुए थे. उस समय जीरो ऑवर का टाइम चल रहा था. जब ऊपर से टाइम आया तो एक आदमी ऊपर से कूद रहा था. इसके बाद दूसरा आदमी भी ऊपर से कूद कर स्पीकर की तरफ आगे बढ़ रहा था.उन्होंने आगे बताया, ‘उसने जूता उतारना शुरू किया और जूते में कोई चीज थी. तभी बेनीवाल थे उन्होंने उसे पकड़ा तो मुझे पता था कि एक दूसरा भी है. जब हम वहां तक पहुंचे तो कुछ बम टाइप था और पीला धुंआ निकल रहा था. मैंने उसे छीन कर बाहर तक फेंकना शुरू किया. पता नहीं लग रहा था कि क्या है, लेकिन सभी की सुरक्षा का मामला था. तब तक और लोग आ गए और उन्हें पकड़ा.

वहीं बसपा सांसद मालूक नागर ने भी बताया कि जब वो लोग आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान उन्होंने जूते से कुछ निकाल लिया. हमें लगा वो हमको मारेगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके हमें लगा जूते में कोई हथियार हो सकता है. इसके बाद मैंने और कुछ सांसदों ने उसे मिलकर पकड़ लिया. वहीं सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने फिलहाल चारों लोगों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच के लिए FSL टीम संसद पहुंच चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

12 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago