देश

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पीछे घुसी स्कूल वैन, ड्राइवर और दो बच्चों की मौत, 9 छात्र घायल, मचा कोहराम

 Delhi-Meerut Expressway Accident: शनिवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और स्कूल वैन में जोरदार टक्कर होने के बाद कोहराम मच गया. घटना के बाद बच्चों में चीखपुकार मच गई. दर्द से बच्चे कराहने लगे. इस हादसे में वैन चालक और दो बच्चों की मौत हो गई और वैन में सवार अन्य विद्यार्थी भी घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. तो वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें ये दर्दनाक घटना कैद हो गई है. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी. घटना क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार स्कूली वैन ने टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी तेज थी कि वैन ट्रक के अंदर घुस गई, जिसमें वैन चालक के साथ ही दो बच्चों की मौत हो गई और वैन में बैठे अन्य 9 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वैन में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे. सभी बच्चे अमरोहा से दिल्ली के जामिया में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे. सभी बच्चों की उम्र 10 से 13 साल के बीच बताई जा रही है. फिलहाल घटना की जांच में पुलिस जुट गई है.

ये भी पढ़ें-UP News: बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्‍लैब गिरे, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप

ठीक है घायलों की हालत

इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल सभी की हालत ठीक है. बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक वैन चालक अनस के रूप में हुई है. तो वहीं मृत बच्चों में आजम (13) और उनेश (10) शामिल हैं.

ये बच्चे हैं घायल

विजय, मो. उवैस, रिहान, आरिश, उवैस, फैजान, अर्श, कौशेंद्र, जियान. सभी की उम्र 10 से 13 साल के बीच है. तो वहीं घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सभी अपने-अपने बच्चों की तलाश कर रहे थे. तो वहीं मृत बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था.
-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

3 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

41 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

2 hours ago