ट्विटर पर दी गई धमकी (ऊपर), नीचे जिलाधिकारी पत्रकारों से बात करे
Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव जारी है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि मतदान के दौरान ही जिलाधिकारी अरुण कुमार को धमकी मिली है. ट्विटर (एक्स) के माध्यम से जिलाधिकारी को धमकी दी गई है. ज्योति यादव नाम के ट्विटर हैंडल से महिला ने जिलाधिकारी को धमकी दी है और सपा सरकार बनने के बाद देख लेने की बात कही है. फिलहाल इस धमकी के बाद एफआईआर दर्ज करा दी गई है.
सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन जारी है और भाजपा और सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. 4 सितंबर 2023 को जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शाम को कई बूथों का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण कार्यों का जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के उपरांत ज्योति यादव नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट द्वारा जिलाधिकारी को धमकी भरा कमेंट किया गया.
मामला संज्ञान में आने पर चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडे द्वारा ज्योति यादव के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506,507,171 एफ,171 जी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं इस सम्बंध में जिलाधिकारी का कहना है कि इस मामले में सम्बंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है.
बता दें कि ज्योति यादव नाम के ट्विटर अकाउंट में अखिलेश यादव की फोटो पोस्ट की गई है. साथ ही लिखा गया है, “मऊ के डीएम साहब को मैं सीधी चेतावनी देती हूं. अगर किसी तरह से सपा वोटरों पर लाठीचार्ज या उनके वोट देने का अधिकार नहीं मिला तो ये बात याद कर लेना डीएम साहब सपा सरकार आने पर तुम्हारी इसी नौकरी से हाथ धो बैठोगे.” इसी ट्वीट में आगे लिखा है, “2026 में अखिलेश सरकार बनते ही तुम्हें असली औकात दिखा देंगे, याद करना.”
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…