देश

JS MoRD स्मृति शरण की अध्यक्षता में LRLM की अहम बैठक, लद्दाख क्षेत्र में आजीविका सुधार पर हुई चर्चा

Ladakh: लद्दाख ग्रामीण आजीविका मिशन (LRLM) की अहम बैठक संयुक्त सचिव ( JS) एमओआरडी स्मृति शरण की अध्यक्षता में संपंन्न हुई. इस बैठक में लद्दाख क्षेत्र में सामुदायिक विकास और आजीविका सुधार को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई. लद्दाख ग्रामीण आजीविका मिशन (LRLM) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित की जाती है. बैठक के दौरान अधिकारियों और विभाग के प्रतिनिधियों ने मिशन की प्रगति के बारे में विस्तृत बातचीत की.

बैठक में दी गई प्रेजेंटेशन

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने 2023-24 में लद्दाख ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्यों के बारे में बताया. बैठक के दौरान, मानव संसाधन विकास (human resource development), भौगोलिक कवरेज (geographical coverage), एमओयू हस्ताक्षर (MOU signings) आदि पर प्रेजेंटेशन दी गईं. प्रेजेंटेशन के दौरान समुदाय-आधारित संगठनों (CBO), सामाजिक गतिशीलता अभियान, कार्य योजना, वित्तीय समावेशन और भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित प्रयासों को शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें: RJD On Mohan Bhagwat: सरकार से जातिगत जनगणना के लिए कहें मोहन भागवत, संघ प्रमुख के बयान पर RJD का पलटवार

कृषि आजीविका को दिया जाएगा बढ़ावा

बैठक में लद्दाख में कृषि आजीविका पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान चर्चा के प्रमुख केंद्रों में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी चुनौतियां और अवसर और संस्थागत मजबूती का महत्व रहा. बैठक में लद्दाख के गांवों में हो रहे विकास कार्य पर भी बातचीत की गई.

बता दें कि एलआरएलएम को और मजबूत करने और सुविधाजनक बनाने के लिए अन्य राज्यों के साथ सरकारी भागीदारी और सहयोग पर भी बातचीत की गई. वहीं बताया गया कि संचार और आउटरीच को बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है. कृषि आजीविका को बढ़ावा देने के लिए जारी विकास पहल पर भी विशेष बातचीत की गई. बैठक में सचिव आरडीडी, अमित शर्मा के साथ-साथ निदेशक ग्रामीण विकास विभाग, यूटी लद्दाख, ताहिर हुसैन; एडीडीसी लेह, सोनम नोरबू; एनएमएमयू टीम, एनआरएलएम, एसपीएम, डीपीएम, डीएमएम लेह और अन्य सम्मानित एलआरएलएम अधिकारी शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

6 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

12 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

13 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

24 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

28 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

43 minutes ago