वीरेंद्र सहवाग
Team India ICC World Cup: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बीसीसीआई (BCCI) से अपील की है कि आगामी वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर ‘इंडिया’ के बजाय ‘भारत’ लिखा जाए. सहवाग का यह कॉमेंट राष्ट्रपति भवन द्वारा 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रण भेजने के विवाद के बाद आया है जिसमें ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा है. ‘इंडिया बनाम भारत’ को लेकर बहस तेज है और इस मुद्दे पर कई राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं.
सहवाग ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘टैग’ करते हुए सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को ऐसी जर्सी पहननी चाहिए जिस पर ‘भारत’ लिखा हो. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लिखा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे. हम भारतीय हैं, ‘इंडिया’ नाम अग्रेंजों ने दिया था और आधिकारिक रूप से हमारा मूल नाम ‘भारत’ वापस लाने में लंबा समय हो चुका है. मैं बीसीसीआई सचिव जय शाह से आग्रह करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ी ‘भारत’ लिखी हुई जर्सी पहनें.’’
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘टीम इंडिया नहीं, टीम भारत. इस विश्व कप में जब हम कोहली, रोहित, बुमराह, जड्डू के लिए चीयर करेंगे तो हमारे दिल में भारत होगा और खिलाड़ी ‘भारत’ लिखी जर्सी पहनेंगे.’’
वीरेंद सहवाग ने अन्य देशों का भी उदाहरण दिया जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है. उन्होंने लिखा, ‘‘नीदरलैंड 1996 विश्व कप में भारत में ‘हालैंड’ के नाम से विश्व कप खेलने आया था. पर 2003 में जब हम उनसे मिले तो वे ‘द नीदरलैंड’ थे और तब से ऐसा ही है. बर्मा ने भी अंग्रेजों द्वारा दिये गये नाम को बदलकर म्यामार कर लिया. ’’ भारतीय टीम के पूर्व ओपनर ने कहा, ‘‘और भी कई अन्य देश हैं जिन्होंने अपना मूल नाम वापस रख लिया है.’’
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…