देश

Ghosi Bypolls Result 2023: मतगणना केंद्र पर नहीं पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, क्या पहले ही हार का हो गया था अंदेशा?

Ghosi Bypolls Result 2023: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं. भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारी मतों के अंतर से हरा दिया है. सपा को 1,10,930 वोट प्राप्त हुए हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर रहते हुए भाजपा को 74362 वोट हासिल हुए. वहीं तीसरे स्थान पर नोटा ने अपनी जगह बना रखी है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे. राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर जमकर कानाफूसी हो रही है और लोगों का कहना है कि जनता ने उनको दल बदलने की सजा दी है. हालांकि राजनीतिक पंडित तमाम गुणा-भाग लगाने के बाद दारा सिंह की हार की बड़ी वजह बता रहे हैं:

बता दें कि 5 सितम्बर को घोसी उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे. दारा सिंह ने ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी होने की घोषणा की थी, लेकिन वह जब सुबह से ही मतगणना स्थल नहीं पहुंचे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि क्या दारा सिंह को पहले से पता था कि वह हारने वाले हैं और इसी वजह से मतगणना स्थल नहीं पहुंचे. फिलहाल राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जनता ने उनको दल बदलने की सजा दी है. 2022 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर घोसी से विधायक बने और फिर अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं किया और मंत्री बनने के लालच में उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया और जीती हुई सीट से इस्तीफा दे दिया. इसी को मुद्दा बनाकर सपा ने जिस कदर जनता के मन में दारा सिंह चौहान को लेकर जहर घोला कि उनको उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypolls Result 2023: भारी मतों से सपा प्रत्याशी चल रहे आगे, कांग्रेस कार्यालय में मना जीत का जश्न

दल बदलने की मिली सजा

राजनीतिक पंडितो का कहना है कि पहले वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और उनके पास वन एवं पर्यावरण जैसा महत्वपूर्ण विभाग था, लेकिन जब 2022 में विधानसभा चुनाव पास आए तो उन्होंने अधिक पाने के लालच में भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए. उनको ये यकीन था कि 2022 के चुनाव में सपा की सरकार आएगी और उनको भाजपा से अधिक मिलेगा, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनी और फिर वह निराश होकर फिर से बीजेपी में शामिल हो गए और फिर घोसी में उपचुनाव हुआ तो भाजपा ने उनको घोसी से टिकट दे दिया. नतीजतन जनता उनके लालच को ताड़ गई और इस बार उनको हार का मुंह देखना पड़ा.

हालांकि इस दौरान सपा ने भी उनके खिलाफ जमकर प्रचार किया और यहां तक कहा कि जो अपनी पार्टी का नहीं वो जनता का कैसे हो सकता है? वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी बताते हैं कि दारा सिंह सियासी तापमान भांपने में माहिर हैं, लेकिन कभी-कभी वह धोखा खा जाते हैं. 2009 में उन्होंने बसपा से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे, फिर 2014 में बसपा के टिकट पर लोकसभा पहुंचने से वंचित रह गए. 2015 में भाजपा में शामिल हो गए और फिर 2017 के चुनाव में पार्टी ने मधुबन विधानसभा से टिकट दिया और विधायक ही नहीं मंत्री भी बने लेकिन 2022 में सियासी तापमान भांपने में उन्होंने गलती कर दी, जिसका खामियाजा उन्होंने इस बार उठाना पड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

8 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

9 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

11 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

28 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

42 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

47 minutes ago