देश

Ghosi Bypolls Result: “अब तो विपक्ष EVM को ठीक मान रहा होगा”, रूझानों के बीच अरुण राजभर का आया बयान

Ghosi Bypolls Result 2023: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती लगातार जारी है और अभी तक की मतगणना में सपा जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. रूझानों के मुताबिक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 35 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. इसी बीच सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया है.

अरुण राजभर ने कहा है कि घोसी विधानसभा की सम्मानित जनता का धन्यवाद.  विपक्ष जब हारता है तो EVM शासन और प्रशासन पर ठीकरा फोड़ता है और जब आगे रहता है तो चुप रहता है. अब तो विपक्ष पूरी तरह से EVM को ठीक मान रहा होगा.

उन्होंने ये भी कहा, “जो भी परिणाम आया है सुभासपा उसको सहज स्वीकार करती है,आगे की इसकी समीक्षा करेंगे और रणनीति बनाकर जो कमी रह गई है उसको दूर करेंगे”

बता दें कि चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़कर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भाजपा से हाथ मिलाया है और इसी के बाद वह लगातार घोसी में भाजपा की ही जीत को लेकर दावा कर रहे थे, लेकिन मतगणना के बाद सामने आ रहे रुझान में सपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ghosi By Poll Result: “ओम प्रकाश राजभर से हमेशा कहता हूं कि ज्यादा मत बोलो” घोसी में हार के बाद संजय निषाद ने दे डाली NDA के अपने सहयोगी को ये नसीहत…

मालूम हो कि घोसी उपचुनाव में बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था और कांग्रेस ने इस चुनाव में सपा का समर्थन करते हुए अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया. ऐसे में जब मतगणना के रिजल्ट सामने आए हैं तो मऊ में कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है. दूसरी ओर सपा की ओर से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पहले ही जीत का दावा कर चुके थे.

मालूम हो कि 2022 में भी घोसी विधानसभा सीट से सपा के दारा सिंह चौहान जीते थे लेकिन अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही दारा सिंह ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए. इसी के बाद ये उपचुनाव जरूरी हो गया था, जिसको लेकर 5 सितम्बर को वोट पड़े और अब 8 सितम्बर को मतगणना जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago