केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस ऐलान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें सीएम केजरीवाल ने कहा कि दो दिन में वह पद से इस्तीफा देंगे. गिरिराज सिंह ने सीएम केजरीवाल को लेकर कहा कि वह भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल हरियाणा में जाकर इमोशनल गेम खेलेंगे और दिल्ली में भी इमोशनल गेम खेलेंगे. थेथरोलॉजी इतना है कि वह अपनी जमानत को जीत बता रहे हैं.
गिरिराज सिंह ने कहा कि कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत जरूर दिया है, लेकिन इसके साथ ही अपने आदेश में लिखा है कि आप कोई डिसीजन नहीं ले सकते हैं. केजरीवाल के तमाम सहयोगी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं.
इससे पहले गिरिराज सिंह ने राजस्थान में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर निकाले गए जुलूस पर कथित पथराव की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर मेरे पूर्वजों ने आजादी के समय सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया होता तो आज हिंदुओं की यह दुर्दशा नहीं होती.
उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं पर आक्रमण हुए, उनकी हत्या की गई, लूटपाट की गई, आगजनी और बलात्कार किया गया. इसके बाद कांग्रेसी नेताओं और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने यही स्थिति भारत में होने की बात कही. मुसलमानों की ओर से राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक पथराव की घटना जोरों पर चल रही है. मेरा देश के तमाम सनातनी लोगों से एक ही आग्रह है कि अब समय आ गया है कि आप लोग इकट्ठा हो जाइए. मैंने पहले भी कहा था, अब भी कह रहा हूं, नहीं तो आपको जीने नहीं दिया जाएगा.”
यह भी पढ़ें- “राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी हैं” केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया विवादित बयान
वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि माइक लेकर गलियों में जाकर लोगों में दुर्भावना फैलाकर समाज में तनाव फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. राहुल गांधी हिंदुस्तान के नाम पर पत्रकारों से माइक छीन लेते हैं. लेकिन, मुसलमानों के नाम पर उनके मुंह से शब्द नहीं निकलते. वक्फ बोर्ड के नाम पर बहुत ही खतरनाक खेल हो रहा है.”
-भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…