देश

Global Investors Summit-2023: संतों के नाम पर रखे जाएंगे जीआईएस-2023 में पंडालों के नाम, महर्षि वाल्मीकि होगा मुख्य पंडाल का नाम

Global Investors Summit-2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (जीआईएस-2023) में लगने वाले विभिन्न पंडालों के नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारत के प्रमुख संतों के नाम पर रखने का फैसला किया गया है. राज्य में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन वृंदावन योजना लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होना है.

पहले दिन के इस कार्यक्रम में इस भव्य पंडाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री ने वृंदावन योजना में होने वाले समिट के पहले हॉल का नाम व्यास, दूसरे का नाम दधीचि, तीसरे का भारद्वाज और चौथे का वशिष्ठ रखा है.

जानकारी के मुताबिक, महर्षि भारद्वाज पंडाल में पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम महर्षि दधीचि पंडाल में पावर हाउस ऑफ व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग और महर्षि वशिष्ठ पंडाल में रिन्यूवल एनर्जी पर चर्चा की जाएगी. इन पंडालों में सुबह से शाम तक अलग-अलग सत्र का आयोजन होगा. मुख्य पंडाल का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा जाएगा.

दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में उद्धाटन समारोह

मिला जानकारी के अनुसार उद्धाटन समारोह के पहले दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे लखनऊ हेलीपैड पर उतरेंगे. इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले अलग-अलग विभागों और उद्योगपतियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. वह उद्घाटन समारोह में महर्षि वाल्मीकि पंडाल में शामिल होंगे.

मॉरीशस के राष्ट्रपति भी होंगे शामिल

आयोजन में मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह भी शामिल होने आ रहे हैं. वहीं देश के दिग्गज उद्योगपतियों में अदाणी समूह के सीएमडी गौतम अडानी, रिलायंस इंडस्ट्री के सीएमडी मुकेश अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर, बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के भी उपस्थित होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: UP: यूपी मे शराब होगी मंहगी, शौकीनों को करनी होगी जेब ढीली, जानिए कबसे लागू हो जाएंगी बढ़ी हुई दरें

मेहमानों के लिए होगा ड्रोन शो

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मेहमानों के लिए टेंट सिटी भी बन रही है. इसमें उनको आवश्यकता पड़ने पर इलाज मिल सकेगा. इसके लिए यहां 24 घंटे इलाज की सुविधा वाला पांच बेड का अस्पताल भी बनाया जा रहा है. यहां आने वाले मेहमानों के लिए प्रदर्शनी में एक ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

5 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

6 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

6 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

7 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

7 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

8 hours ago