बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ
UPGIS 2023: उत्तर प्रदेश में साल का पहला सबसे बड़ा आयोजन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (GIS) का आयोजन होने जा रहा है. 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में 13255 कंपनियां 20.96 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का एमओयू करेगी. सभी एमओयू के क्रियान्वयन पर 1 करोड़ 81 लाख 44558 युवाओं को रोजगार मिलेगा. जीआईएस के नौ साझेदार देशों में से चार के मंत्री और बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं.
मालूम हो कि 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सरकार ने 17.12 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा था. 16 देशों में हुए रोड शो, देश के विभिन्न राज्यों में हुए रोड शो और यूपी में हुए निवेश सम्मेलन में हुए एमओयू से अब निवेश का आंकड़ा 20.96 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. अब तक हुए 13,255 एमओयू में से पश्चिमांचल में 45 प्रतिशत, पूर्वांचल में 20 प्रतिशत, मध्यांचल में 13 प्रतिशत और बुंदेलखंड में भी 13 प्रतिशत निवेश के एमओयू साइन हुए हैं. औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा के समक्ष जीआईएस की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया है.
ये भी पढ़ें- बजट 2023-24 बेहद खास, अर्थव्यवस्था पर मजबूत विश्वास
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में किया जा रहा है सबसे अधिक निवेश
जीआईएस के लिए 56 फीसदी निवेश अकेले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिला है. कृषि और कृषि से जुड़े सेक्टर में 15 प्रतिशत, टेक्सटाइल में 7 फीसदी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट में 8 फीसदी, पर्यटन में 5 फीसदी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में 3 फीसदी, शिक्षा में 3 फीसदी, नवीनीकृत ऊर्जा, हेल्थकेयर, वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक, फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइस में एक-एक फीसदी निवेश के एमओयू साइन हुए हैं.
जानें क्या रहेंगे आकर्षण का केंद्र
मिली जानकारी के मुताबिक जीआईएस में ग्लोबल ट्रेड शो का भी आयोजन किया जाएगा. इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट होगी. स्टार्टअप इनोवेशन समिट, एमएसएमई के लिए वेंडर डेवपलेमेंट प्रोग्राम और ओडीओपी उत्पाद के स्टाल आकर्षण का केंद्र होंगे. इन्वेस्टर्स समिट के मुख्य कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दे दिया गया है.
लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्वेस्ट यूपी 2.0 का उद्घाटन करने के साथ निवेश सारथी, उद्यमी मित्रा, निवेश मित्रा 2.0 और ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट सिस्टम भी लॉन्च कर सकते हैं.
सम्बोधित करेंगे ये उद्योगपति
-अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी
-रियायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी
-आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला
-टाटा संस के एन. चंद्रशेखरन
-ज्यूरिख एयरपोर्ट एशिया के सीईओ डेनियल बिरचेर
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…