लाइफस्टाइल

अगर रोजाना ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से आती है बदबू, तो ये हो सकती हैं वजह

Reasons for Bad Breath: कई बार ऐसा होता है कि दिन में 2 बार ब्रश करने के बाद भी मुंह से गंदी बदबू आती है. ऐसी सिचुएशन में दूसरों के साथ बातचीत करने में भी शर्म आती है. इसके अलावा मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है और अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो यही पेरियोडोंटाइटिस में बदल जाता है.

बता दें कि कभी-कभी दांतों को ब्रश करना ही काफी नहीं होता है. मुंह की बदबू से निजात पाने के लिए लोग माउथ फ्रेशनर से लेकर घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं जैसे इलायची खाना, सौंफ चबाना. कई बार मुंह से आ रही बदबू का कारण कुछ और भी हो सकता है. इसलिए जरुरी है कि आप पहले उन वजहों को जानें, इसके बाद उसका उपाय करें.

पानी कम पीना

अगर रोजाना ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है तो इसका मतलब है कि आप पानी कम पीते हैं. दरअसल जब डिहाइड्रेशन होता है तो मुंह सूखने लगता है. इस वजह से लार कम होती है और मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं जो मुंह की बदबू की वजह बनते हैं. ऐसे में अगर आप बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना पानी पीएं.

ज्यादा कैफीन का सेवन करना

जो लोग बहुत ज्यादा कैफीन वाली चीजें जैसे कॉफी ,चाय आदि का सेवन करते हैं तो इससे भी मुंह से बदबू आने लगती है. दरअसल इन ड्रिंक्स में मिठास और मिल्क होने से कैविटी हो सकती है और कैफीन मुंह की लार सुखा सकती है जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और मुंह से बदबू आने लगता है. इससे दांतों की नेचुरल रंगत भी उड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:अगर आपकी भी सर्दियों में फटने लगी हैं एड़ियां तो अपना लें ये उपाय,1 हफ्ते में सॉफ्ट हो जाएंगे पैर

पेट साफ न होना

अगर आपका पेट सही से साफ नहीं होता है तो भी मुंह से बदबू आने लगती है. इसके अलावा गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स, आंतों से जुड़ी समस्याएं भी सांसों की बदबू का कारण बनती हैं, क्योंकि इससे पाचन और आंतों में मौजूद बैक्टीरिया से हाइड्रेजन सल्फाइड बनने की वजह से मुंह से दुर्गंध आने लगती है. इससे कई और समस्याएं भी हो सकती हैं.

नींद में खर्राटे आना

अगर आपको नींद में खर्राटे आते हैं  तो भी आप मुंह की बदबू से परेशान हो सकते हैं. दरअसल ऐसी स्थिति में लोग नाक की बजाय मुंह से सांस लेते हैं और लार सूखने लगती है. यही वजह होती है कि मुंह से बदबू आने लगती है.

डायबिटीज की समस्या

इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनमें इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है और इस वजह से मुंह से बदबू की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा किसी तरह की दवा का सेवन भी सांसों की बदबू की वजह बन सकता है. ऐसे में आप समय रहते डॉक्टर को जरूर दिखा लें.

Akansha

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 minute ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

12 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

29 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

38 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

51 minutes ago