देश

PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ग्लोबल लीडर्स की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति समेत 22 देशों के दिग्गज नेता उनसे पीछे

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश में ही नहीं विदेशों में भी देखी जा रही है. यह पीएम मोदी का जलवा ही है कि ग्लोबल लीडर्स में उनका नाम लिस्ट के टॉप पर है. यहां तक की लोकप्रियता के मामले में उन्होंने अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन को भी पीछे छोड़ दिया है.

कोई नहीं पीएएम मोदी के आसपास

एक सर्वे के मुताबिक मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय लीडर बताया गया है. ग्लोबल लीडर्स की हालिया लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के कई नेताओं को पीछे छोड़ शीर्ष स्थान हासिल किया है.

बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी इस लिस्ट में जिन 22 देशों के शीर्ष नेताओं को शामिल किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है.

मोदी को मिली इतनी रेटिंग

बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी इस लिस्ट में, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऋषि सुनक सहित 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है और वैश्विक नेता के रूप में सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर पहला स्थान पाया है.

इस सर्वे में पीएम मोदी ने 78% रेटिंग के साथ टॉप पोजीशन हासिल किया है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 68% रेटिंग के साथ मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 58% रेटिंग के साथ लोकप्रियता सूची में में तीसरे स्थान पर हैं.

अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन काफी पीछे

बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी इस लिस्ट में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया 52 फीसदी रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं. पांचवें स्थान पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 50 फीसद की रेटिंग मिली है.

बात करें विश्व के सबसे ताकतवर माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तो इस लिस्ट में 40% की रेटिंग के साथ वे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इस लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं और उन्हें 30% की रेटिंग मिली है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो को इस लिस्ट में 17 वें स्थान पर हैं और उन्हें 29 फीसद की रेटिंग मिली है.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कश्मीरी पंडितों के लिए कही ये बड़ी बात

ऐसे होता है यह सर्वे

बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult के मुताबिक, किसी देश में वयस्कों से सात दिन तक किए गए सर्वे पर लोकप्रियता का यह डेटा आधारित होता है. कंपनी प्रतिदिन 20,000 से अधिक वैश्विक इंटरव्यू आयोजित करता है और इसी इंटरव्यू में मिले जवाबों के आधार पर ग्लोबल लीडर की इस सूची को तैयार किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

1 hour ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

3 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

3 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

3 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

4 hours ago