मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)
धार जिले के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को यूनियन कार्बाइड से जुड़े 337 टन जहरीले कचरे के निपटान को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम हुआ. लोगों ने विरोध में जमकर प्रदर्शन किया, कुछ ने आत्मदाह की कोशिश भी की. इस दौरान हाईवे पर जाम लगा दिया गया और पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.
विरोध प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन, एडवोकेट जनरल और लॉ सेक्रेटरी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और कोर्ट के आदेश तक यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का काम नहीं होगा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता से अफवाहों और भ्रमित करने वाली खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है और उच्च न्यायालय को पीथमपुर की वर्तमान परिस्थितियों और व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने बताया कि यूनियन कार्बाइड का कचरा तय जगह पर भेजने के लिए अदालत ने 4 जनवरी तक की डेडलाइन दी थी. राज्य सरकार सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कचरे को फैक्ट्री से पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसपोर्ट कर रही है. यदि सुरक्षा को लेकर कोई भय उत्पन्न होता है, तो सरकार इसे अदालत के सामने रखेगी.
पीथमपुर में हुए बवाल के सिलसिले में पुलिस ने 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ आरोपी अज्ञात हैं और कुछ के नामजद आरोपी बनाए गए हैं. फिलहाल, शहर में स्थिति सामान्य है और फैक्ट्रियां चल रही हैं. पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके.
इसे भी पढ़ें- T का मतलब होता है टेररिज्म, भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, चीन को भी लताड़ा
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…