मनोरंजन

5 फरवरी को जैसलमेर पहुंचेंगे कियारा-सिड, शनिवार को पहुंचेगा परिवार

Sidharth-Kiara:  बॉलीवुड और राजस्थान होटल उद्योग के सूत्रों की माने तो अभिनेता कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 5 फरवरी को मुंबई से हजारों किमी दूर राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने के लिए आएंगे. परिजन एक दिन पहले चार फरवरी को जैसलमेर पहुंचेंगे. इस हाई प्रोफाइल शादी में सिनेमा उद्योग के मेहमानों के साथ लगभग 150 वीवीआईपी शामिल होंगे. कियारा और सिद्धार्थ 5 फरवरी को जैसलमेर पहुंचेंगे.

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां  हुईं शुरू

सूर्यगढ़ होटल में तैयारियां शुरू हो गई हैं. शादी में बुलाए गए वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि मुंबई की एक वेडिंग प्लानर कंपनी इंतजाम देख रही है. सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर से लगभग 16 किमी दूरी पर है. कियारा-सिद्धार्थ 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन सुरक्षा संभालेंगे और होटल के कर्मचारी कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं. उनके मोबाइल लॉकर में रखे जाएंगे, ताकि कोई फोटो या सेल्फी लीक न हो.

100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड किए तैनात

दरअसल मुंबई से आने वाले क्रू को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी. 100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं. होटल में मेहमानों के लिए 84 लग्जरी कमरे बुक हैं. वहीं, मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं. इसमें मर्सिडीज, जगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं. वाहनों का ठेका जैसलमेर की सबसे बड़ी टूर ऑपरेटर लकी टूर एंड ट्रैवल्स को दिया गया है.

ये भी पढ़ें-फूट-फूटकर रोयीं राखी सावंत, कहा- आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते

बता दें कि इस स्टार जोड़ी की शादी में लगभग 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, एक सूत्र ने कहा, दोनों के परिवारों के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को न्योता भेजा गया है, जिनमें डायरेक्टर करण जौहर, शाहिद कपूर, कटरीना और विकी कौशल, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी शामिल हैं. सलमान खान के भी आने की उम्मीद है.  कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी अनाउंस नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

27 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

32 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

45 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

1 hour ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago