देश

जीएमआर स्कूल ऑफ एविएशन भारत में विमान रखरखाव इंजीनियरिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार, पैदा होंगे रोजगार के अवसर

जीएमआर एयर कार्गो और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग लिमिटेड का एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संशोधन) प्रभाग, जीएमआर एयरो टेक्निक, स्कूल ऑफ एविएशन के उद्घाटन के साथ भारत में विमान रख रखाव इंजीनियरिंग के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए तैयार है.

उत्कृष्टता का एक मॉडल बनने के लिए तैयार

जीएमआर एयर कार्गो एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग लिमिटेड (जीएसीएईएल) का एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) प्रभाग, जीएमआर एयरो टेक्निक, भारत में विमान रखरखाव इंजीनियरिंग परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. जीएमआर स्कूल ऑफ एविएशन की शुरुआत हो गई है. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जीएमआर एयरोस्पेस और औद्योगिक पार्क के भीतर स्थित, जीएमआर स्कूल ऑफ एविएशन विमान रखरखाव इंजीनियरिंग में शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्टता का प्रतीक बनने की राह पर कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

4 वर्षीय पाठ्यक्रम की शुरुआत

ईएएसए (यूरोपीय संघ की वायु सुरक्षा एजेंसी) और डीजीसीए द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षण के साथ पूरी तरह से एकीकृत 4-वर्षीय एएमई कार्यक्रम की घोषणा की गई. अन्य पाठ्यक्रमों में एयरबस के साथ तकनीकी सहयोग से संयुक्त बी1.1 और बी2 विमान के इंजीनियरिंग रखरखाव में लाइसेंस कार्यक्रम शामिल है. विशिष्ट प्रकार के विमानों के प्रशिक्षण पर पाठ्यक्रम और विमान संरचनाओं और विमान घटकों पर पाठ्यक्रम आधारित होगा.

प्रवेश परीक्षा के जरिए मिलेगा एडमिशन

जीएमआर अधिकारियों ने कहा कि जिन छात्रों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित की 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की है वे सभी इसके लिए पात्र हैं. एडमिशन एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा.जिसमें छात्रों को न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat Summit 2024: ये Modi की गारंटी है कि भारत जल्द तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा- PM मोदी

एयरलाइंस सेक्टर में पैदा होंगे रोजगार के अवसर

यह स्कूल विमानन उद्योग में आकांक्षी उम्मीदवारों के लिए विशिष्ट विमानन क्षेत्र में नौकरी के अवसर पैदा करके कई लोगों के जीवन को आकार देगा. सरकार के “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप स्कूल विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी एमआरओ उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

25 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

2 hours ago