देश

UP Politics: “आज ही चले जाएं क्या…” अयोध्या जाने को लेकर बोले ओपी राजभर, मंत्री बनने के लिए किया एक बार फिर बड़ा दावा

UP Politics: सपा का साथ छोड़कर जबसे एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने हैं, तभी से सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) योगी कैबिनेट में मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. इसको लेकर वह पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और न ही उनकी यह कामना पूरी नहीं हुई है. तो वहीं हाल ही में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, तब भी उनके मंत्री बनने को लेकर चर्चा तेज हुई थी तो एक बार फिर से उन्होंने इस कयास को ये कहकर हवा दे दी है कि, खरमास के बाद मनोकामना पूरी होगी. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वह कब योगी सरकार में मंत्री बनेंगे.

परेशान है सपा-बसपा

बता दें कि जबसे ओपी राजभर ने सपा छोड़ी है, तभी से वह अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच उन्होंने सपा प्रमुख पर ताजा हमला बोलते हुए कहा है कि, “देश की जनता मन बना चुकी है, पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर चुकी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो योजनाएं बन रही हैं वो गरीबों तक पहुंच रही हैं और जो बीच के बिचौलिएं हैं वो परेशान है, चाहे वो सपा हो या बसपा हो.” इसी के साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अखिलेश यादव का स्टैंड क्लीयर नहीं है, जब मोदी जी सनातन धर्म की बात करते हैं तो उनके नेता सनातन के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करते हैं.”

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: शीतलहर के बीच मात्र एक धोती पहनकर रामलला के दर्शन को पैदल ही निकले ये अनोखे ‘बापू’, एकमात्र ये है लक्ष्य

मंत्रीपद को लेकर कही ये बात

पत्रकारों से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री कब बन रहे हैं के सवाल पर कहा कि, आपने देखा होगा कि हमने पिछले दिनों दिल्ली में जाकर भी बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. इसी के साथ ही खुश होते हुए बताया कि, खरमास के बाद सब लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी. मालूम हो कि, राजभर ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और इसी के बाद से उनके मंत्री बनने की चर्चा को और बल मिल गया है.

मायावती की सुरक्षा करेगी सरकार

इसी के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा से खुद को जान का खतरा बताए जाने के सवाल पर सुभासपा प्रमुख मायावती के साथ खड़े दिखाई दिए और कहा कि, उन्होंने जो हमले की बात कही है वो एकदम सही है, गेस्ट हाउस किसने किया, सपाइयों ने ही तो किया है. सपा के लोगों ने जो-जो करतब किए हैं उससे डर नहीं लगेगा, उन्होंने जो अपनी सुरक्षा की बात की है वो सही हैं, वो प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. उनकी सुरक्षा के लिए सरकार काम करेगी.

22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे राजभर

इस मौके पर पत्रकारों ने राजभर से अयोध्या जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, “आज ही चले जाएं क्या, आपको भी लेकर जाएंगे बस में. सब लोग साथ चलेंगे, 22 तारीख को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो वो भी उस समारोह में जाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

60 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago