देश

Goa Crime: ‘होटल में मर्डर…बैग में शव’, AI कंपनी की CEO ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया अरेस्ट

नॉर्थ गोवा के कलंगुट इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को आज (9 जनवरी) गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला सुचाना सेठ बेंगलुरू स्थित एक AI स्टार्टअप कंपनी की सीईओ है. पुलिस ने सुचाना सेठ को चित्रदुर्ग इलाके से गिरफ्तार किया है.

होटल में हत्या करने के बाद शव को बैग में लेकर निकली

मिली जानकारी के मुताबिक, सुचाना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे के साथ 6 जनवरी को नॉर्थ गोवा के सिंक्वेरिम होटल में पहुंची थी. मामला उस वक्त सामने आया, जब सुचाना सेठ होटल से चेक आउट करके चली गई और होटल का स्टाफ कमरे की सफाई करने के लिए पहुंचा. जहां पर सफाई कर्मचारी ने चादर पर खूब के धब्बे देखे. खून के धब्बे चादर पर पड़े होने की सूचना होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला को अकेले होटल से बाहर जाते हुए देखा गया.

टैक्सी से बेंगलुरू जाते समय हुई गिरफ्तार

पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी महिला को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया. उसके पास एक बैग था, जिसमें उसने बच्चे के शव को छिपाकर ले जा रही थी. पुलिस ने बताया कि सुचाना सेठ ने 4 वर्षीय बच्चे की किसी धारदार हथियार से हत्या करके शव को बैग में भरकर भाग रही थी. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने होटल मैनेजमेंट से बेंगलुरू वापस जाने के लिए एक टैक्सी बुक करने के लिए कहा था. उसने इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि वह सड़क के रास्ते बेंगलुरू जाएगी. टैक्सी से जाने के लिए वो होटल से अकेली बाहर निकली थी.

यह भी पढ़ें- India-Maldives Row: भारत से टकराना राष्ट्रपति मुइज्जू को पड़ा भारी! मालदीव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

महिला ने बताई फर्जी कहानी

कलंगुट पुलिस ने बताया कि महिला ने पूछताछ में पहले बताया कि उसने अपने बेटे को साउथ गोवा में एक रिश्तेदार के पास छोड़कर आई है, लेकिन उसकी ये कहानी पूरी तरह से फर्जी निकली. इसके बाद जब पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ की. उसके बाद सारा मामला सामने आया. महिला को चित्रदुर्ग पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि महिला को कर्नाटक ले जाकर पूछताछ की जाएगी. अभी तक हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

8 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

44 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago