Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

India-Maldives Row: भारत से टकराना राष्ट्रपति मुइज्जू को पड़ा भारी! मालदीव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

India-Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव और भारत रिश्तों में तल्खी बढ़ने लगी है.

India-Maldives Row

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India-Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव और भारत रिश्तों में तल्खी बढ़ने लगी है. इसी के साथ मालदीव की मुइज्जू सरकार की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं. मालदीव में विपक्षी नेताओं का आरोप है कि भारत के साथ रिश्तों में खटास लाने के लिए मुइज्जू सरकार जिम्मेदार है. अब मुइज्जू सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है.

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को पद से हटाने की पहल संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने की है. उन्होंने मालदीव के नेताओं से मुइज्जू को राष्ट्रपति की कुर्सी से हटाने के लिए एक साथ आने की अपील की है. अली अजीम ने कहा कि हमारी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी देश की विदेश नीति में स्थिरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने ये भी कहा कि मालदीव किसी भी पड़ोसी देश को विदेश नीति से अलग-थलग नहीं करने देगा. इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से पूछा कि क्या वे लोग राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं.

मालदीव को लग रहे बड़े झटके

बता दें कि भारत से विवाद शुरू होने के बाद मालदीव को झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले मुइज्जू सरकार को अपने 3 मंत्रियों को निलंबित करना पड़ा, उसके बाद मालदीव की टूरिज्म एसोसिएशन ने भी अपने मंत्रियों के बयान की आलोचना की है. वहीं दूसरी ओर भारत की EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स की बुकिंग को कैंसिल कर दिया. अब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है.

पीएम मोदी ने किया था दौरा

दरअसल पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने समंदर के किनारे चलते हुए एक वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर शेयर होने लगी थीं.

यह भी पढ़ें- Israel In India: लक्षद्वीप के लिए इजरायल ने किया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू करेगा ये प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

मालदीव के मंत्रियों ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वहीं दूसरी ओर मालदीव में कुछ मंत्रियों समेत अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था. जिसका जवाब भारतीयों ने देना शुरू कर दिया. ये मामला अब और भी गहरा गया है. मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर ने मालदीव के राजदूतों को तलब किया. मालदीव के राजदूत जब MEA के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तो उनके चेहरे का हावभाव बता रहा था कि भारत ने मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि मालदीव ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अपने तीनों मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital