भूटान में चुनाव आज
भूटान में संसदीय चुनाव के लिए आज मंगलवार की सुबह मतदान शुरू हो गया है. भूटान के सियासी हालत और आर्थिक स्थिति को देखते हुए लगभग आठ लाख की आबादी वाले देश में लोगों को उम्मीद है कि राजनीतिक नेता अपने वादों को पूरा करेंगे और देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालेंगे.
इतने होते हैं भूटान में सांसद
चुनाव में 47 सांसदों का समूह अगली सरकार बनाएगा. नतीजे देर रात तक घोषित होने की संभावना है. साल 2008 में पारंपरिक राजतंत्र से संसदीय सरकार में परिवर्तन के बाद भूटान में यह चौथा राष्ट्रीय चुनाव है. चुनाव में केवल पूर्व प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और पूर्व लोकसेवक पेमा चेवांग की अध्यक्षता वाली भूटान टेंड्रेल पार्टी शामिल हैं. नवंबर में मतदान के प्राथमिक दौर में तीन अन्य दल अंतिम दौर के चुनाव से बाहर हो गए थे.
भूटान के चुनावी मुद्दे
देश में चुनाव प्रचार में आर्थिक संकट मुख्य मुद्दा रहा. विश्व बैंक के अनुसार, भूटान में पिछले पांच वर्षों में वृद्धि दर 1.7 प्रतिशत रही है. बेरोजगारी के चलते विदेशों में उच्च शिक्षा और नौकरियों की तलाश में युवाओं का पलायन देश की आर्थिक क्षमता को कमजोर कर रहा है. आर्थिक चुनौतियों से पार पाने के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने दिसंबर में गेलेफू में एक मेगासिटी की योजना की घोषणा की थी, जिसमें विदेशी निवेश के साथ कार्बन मुक्त उद्योग होंगे.
इसे भी पढ़ें: Brazil News: ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, 25 लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
वांगचुक ने कहा था कि शहर का निर्माण भूटानी संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखकर किया जाएगा तथा यह हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के अनुरूप होगा. उन्होंने शीर्ष भारतीय व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की थी, जिनके इस परियोजना में निवेश करने की उम्मीद है.
Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…
मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…
रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…