आरोपी दीपक कुमार.
Women Footballers Assault: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को गोवा पुलिस ने शनिवार (30 मार्च) को दो महिला खिलाड़ियों पर शारीरिक हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
गोवा में भारतीय महिला फुटबॉल लीग के दूसरे डिवीजन में भाग ले रहीं हिमाचल प्रदेश स्थित Khad FC की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि इस फुटबॉल क्लब के मालिक शर्मा ने 28 मार्च की रात को उनके कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी.
प्रोकेरला वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला फुटबॉलरों पर कथित शारीरिक हमले और उत्पीड़न की घटना की जांच के लिए AIFF ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘AIFF कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को औपचारिक शिकायत प्राप्त होने के बाद दिन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मापुसा पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाने, महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.’ मापुसा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिताकांत नाइक ने कहा, ‘वह रात भर हिरासत में रहेंगे और रविवार को रिमांड के लिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.’
इस बीच, गोवा फुटबॉल एसोसिएशन (GFA) के अध्यक्ष कैटानो फर्नांडीस ने बताया कि एसोसिएशन ने महिला खिलाड़ियों को मापुसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में मदद की. आरोपी दीपक शर्मा हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव भी हैं.
इस मामले पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, ‘खेल मंत्रालय ने गोवा में चल रही भारतीय महिला लीग के दौरान एक अधिकारी द्वारा महिला फुटबॉलरों पर कथित शारीरिक हमले को गंभीरता से लिया है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को त्वरित कार्रवाई करने और हमारे फुटबॉलरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. मंत्रालय ने एआईएफएफ को कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और इसके बारे में मंत्रालय को सूचित करने का निर्देश दिया है. खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’
-भारत एक्सप्रेस
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…