देश

इस वजह से महिला CEO ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, गोवा पुलिस ने किया खुलासा

CEO Killed Son:  गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी महिला अदालत के हालिया फैसले से नाखुश थी. अदालत ने बच्चे के साथ पिता को रहने की इजाजत दी थी. इसके बाद महिला काफी गुस्से में थी. इस बात का खुलासा उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन किया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला और उसके पति 2022 से तलाक की कार्यवाही में उलझे हुए हैं.

आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

गोवा कोर्ट ने मां को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. एसपी ने कहा, पिता ने मृतक लड़के की पहचान की और बताया कि उनकी शादी 2010 में हुई थी और तलाक की कार्यवाही 2022 में शुरू हुई थी. एसपी वलसन ने कहा, “अदालत ने हाल ही में एक आदेश जारी कर पिता को रविवार को बच्चे के साथ समय बिताने की अनुमति दी. पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि वो अदालत के फैसले के बाद काफी गुस्से में थी.

बेटे के शव को बैग में लेकर भाग रही थी आरोपी महिला

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरु में एक स्टार्ट-अप कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को गोवा के एक होटल में अपने नाबालिग बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोपी की पहचान सुचना सेठ के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में उस समय पकड़ा गया जब वह अपने बेटे के शव को बैग में भरकर कैब में भागने की कोशिश कर रही थी.

महिला के होटल से चेकआउट के बाद, जब होटल के कर्मचारी कमरे को साफ करने के लिए गए, तो उन्हें लाल रंग के धब्बे मिले, जिसे देखकर उन्हें लगा कि यह खून है. कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.” पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ करने पर महिला ने अधिकारियों को बताया कि उसने अपने बेटे को गोवा में एक दोस्त के घर पर छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बनेगा देश का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का हर साल मनेगा उत्सव

कौन है आरोपी सुचना सेठ?

सुचना सेठ AI स्टार्ट-अप माइंडफुल AI लैब की सीईओ हैं. वह 2021 के लिए एआई एथिक्स में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक हैं. उनके पास प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण में पेटेंट भी है. बेंगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्ट-अप संस्थापक अपने पति से अलग हो गई थीं और उनके बीच मधुर संबंध नहीं थे. कोर्ट में उनके तलाक की कार्यवाही अंतिम चरण में है. सेठ पश्चिम बंगाल से हैं और उनके पति केरल से हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago