हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
Ira Khan- Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज और शाही अंदाज में शादी कर रहे हैं. पहले कपल ने 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की और अब उदयपुर के आलीशान होटल में ग्रैंड वेडिंग कर रहे हैं. कपल की मेहंदी और संगीत की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. 9 जनवरी को संगीत फंक्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें होने वाले दूल्हा और दुल्हन की जबरदस्त एंट्री हो रही है.
Ira Khan और नूपुर शिखरे का संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों हिट और खूबसूरत गाने ‘आफरीन आफरीन’ पर वेन्यु पर एंट्री कर रहे हैं. उन्हें देखकर दोस्त और फैमिली मेंबर्स खुशी से हूटिंग करने लगते हैं.
आइरा की संगीत सेरेमनी का लुक देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये जादू की ड्रेस है?’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘सबकुछ ठीक है, लेकिन ये वैंपायर वाली हुडी पहनने की क्या जरूरत थी.’ एक और ने कॉमेंट किया, ‘मुझ आमिर खान पसंद हैं, लेकिन ये वेडिंग पूरी सर्कस है.’
10 जनवरी को उदयपुर में आइरा और नूपुर सात फेरे लेंगे. दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे. इस फंक्शन में करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे. सब पहले से ही प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं. मेहंदी सेरेमनी, पजामा पार्टी हो चुकी है. लड़के और लड़की वालों के बीच फुटबॉल मैच भी हुआ.
शादी के बाद आमिर खान मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे. इसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं. इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक शामिल हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…