देश

गोला उपचुनाव: वोटिंग के दौरान बूथ पर नजर आए मोहम्मदी के BJP विधायक, सपा की मांग- गिरफ्तार करो

यूपी की गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव सीट पर बीजेपी और सपा में सीधी टक्कर हो रही है. बीजेपी और एसपी प्रत्याशी के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच सपा ने बीजेपी पर चुनाव के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है.

बीजेपी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप

लखीमपुर की चर्चित विधानसभा 139 गोला गोकर्णनाथ सीट पर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष में लंबे समय से बैठी सपा का जोरदार मुकाबला चल रहा है. इस दौरान दोनों पार्टियों में जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है. सपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बीजेपी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. सपा ने ट्वीट कर लिखा, ‘मोहम्मदी से BJP विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह गोला विधानसभा चुनाव के दौरान किस हैसियत से बूथ स्थल तक जाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे? यह सरासर गाइडलाइंस का उल्लंघन है और उसके लिए तत्काल इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. चुनाव आयोग की इसी कार्यशैली से सवाल उपजते हैं!

35 फीसदी तक हो चुका है मदतान

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अमन गिरी और सपा उम्मीदवार विनय तिवारी के बीच सीधे मुकाबला देखा जा रहा है. मतदाता सुबह 7 बजे से लाइनों में खड़े होकर उनकों अपना वोट दे रहे हैं. खबर लिखे जाने तक 35 फीसदी मतदान पूरा हो चुका है. बूथ पर शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago