देश

सोने के खास तरह के जड़ाऊ आभूषणों के आयात पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या पड़ सकता है असर

Gold Inlay Jewellery: रत्नों एवं कीमती पत्थरों से सुसज्जित कुछ खास तरह के स्वर्ण आभूषणों के आयात पर सरकार ने मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद से माना जा रहा है कि इसका सीधा असर इंडोनेशिया और तंजानिया से आयात होने वाले इस तरह के उत्पादों पर देखा जा सकता है. तो वहीं सोने के खास तरह के गहने खरीदने और स्टोन व डायमंड से जड़ी गोल्ड ज्वैलरी को खरीदने का शौक रखने वालों को भी इस खबर से झटका लग सकता है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय ( Directorate General of Foreign Trade) ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि मोती के साथ ही कुछ खास तरह के हीरे और अन्य कीमती पत्थरों से जड़े सोने के आभूषणों की आयात नीति को तत्काल रूप से संशोधित कर दिया गया है. इसके तहत इन्हें मुक्त प्रतिबंधित कर दिया गया है.  इस तरह से सरकार ने कुछ खास तरह के सोने के गहनों के इंपोर्ट को मुक्त से अंकुश कैटेगरी में कर दिया है. यानी अब इस तरह के गहनों का आयात फ्री में नहीं होगा, बल्कि इसे रेस्ट्रिक्टेड कैटेगरी में सरकार ने डाल दिया है.

ये भी पढ़ें-Doda Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 आतंकवादियों के जारी किए स्केच, इन नम्बरों पर सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख का इनाम

इसके अलावा विदेश व्यापार महानिदेशालय ने ये भी कहा है कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मुक्त टैरिफ समझौते (India-UAE Free Tarde Agreement) के तहत वैध शुल्क दर कोटा (Tariff Rate Quota) में इन जड़ित स्वर्ण आभूषणों के आयात की मंजूरी होगी.

सरकार ने इसलिए लिया फैसला

जानकारों की मानें तो खास तरह की गोल्ड ज्वैलरी को फ्री से हटाकर रेस्ट्रिक्शन कैटेगरी में डालने को लेकर सरकार ने इसलिए फैसला लिया है क्योंकि बीते कुछ दिनों में इंडोनेशिया और तंजानिया से इस तरह के उत्पाद के आयात में भारी मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस कारण घरेलू बिक्री पर नकारात्मक असर देखा गया. इसी के बाद मोदी सरकार ने घरेलू बाजार और घरेलू कारीगरों के हित को देखते ये बड़ा फैसला लिया है. हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत और संयुक्त राष्ट्र अमीरात के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) में इंपोर्ट ऑथराइजेशन के बावजूद भी इस तरह के जड़ाऊ गोल्ड ज्वैलरी के इंपोर्ट की मंजूरी लेनी होगी.

भारत के गोल्ड इंपोर्ट में लगातार हो रहा है इजाफा

मालूम हो कि भारत के गोल्ड इंपोर्ट लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. भारत अपनी जरूरत का अधिक हिस्सा इंपोर्ट करता है. चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सोने का आयात 30 प्रतिशत से बढ़कर 45.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया. तो वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में सोने का आयात 35 अरब डॉलर था. अगर ताजा रिपोर्ट देखें तो इस साल मार्च में सोने का आयात 1.53 अरब डॉलर रहा. बता दें कि स्विट्जरलैड सोने का सबसे बड़ा सोर्स है. कुल सोने के इंपोर्ट में इसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

2 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

3 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

4 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

4 hours ago