लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे, जानें नाम

Best Dry Fruits: सुबह ड्राई फ्रूट खाना काफी फायदेमंद होता है. नट्स को हमेशा से ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. नट्स उन सुपरफूड्स में से एक हैं जिनके फायदे अनगिनत हैं. अखरोट, बादाम, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट हर दिन आपके आहार का हिस्सा होने चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, नट्स में कई पोषक तत्व होते हैं जिनकी शरीर को जरूरत होती है, ताकि शरीर बिना थकान और बिना रुकावट के अपनी क्षमताओं से अधिक काम कर सके. नट्स में प्रोटीन समेत विटामिन, फाइबर और गुड फैट जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें एनर्जी देती हैं. ये शरीर को बूस्ट करने का काम करते हैं. ड्राई फ्रूट को स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता हैं. आइए हम आपको बताते हैं ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे.

बादाम (Best Dry Fruits)

बादाम में मोनोअनसैचुरेटिड फैट का स्तर हाई होता है, जो की हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करता है. दूसरे नट्स के मुकाबले इसमें सबसे ज्यादा फाइबर मौजूद होता है. यह विटामिन ई से भरपूर होता है,जो कि एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट है. हालांकि बादाम वजन घटाने में भी मदद करता है.

मूंगफली

मूंगफली का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होता है और हमारे स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालता है. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं तो आपको रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली खानी चाहिए. मूंगफली में मैंगनीज, नियासिन और जिंक जैसे कई तत्व होते हैं, जो हमारे ब्लड प्रेशर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. हालांकि आपको मूंगफली खाने से पहले ये ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि मूंगफली तेल या घी में भुना हुआ न हो.

यह भी पढ़ें : अगर आप भी कोहनी और घुटने के कालेपन से परेशान हैं तो जरूर अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मिलेगा बेहतर रिजल्ट

काजू (Best Dry Fruits)

काजू का स्वाद न केवल क्रीमी होता है, बल्कि इसमें अन्य नट्स की तुलना में फैट भी कम होता है. इसमें मौजूद 82% फैट अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं और इनमें से 66% फैटी अनसैचुरेटिड एसिड स्वस्थ दिल के लिए मोनोअनसेचुरेटिड फैट होता है. इसके अलावा काजू में पाए जाने वाले फैट के तत्वों को अच्छा फैट माना जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि नट्स में पर्याप्त मात्रा में सैचुरेटिड, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉली अनसैचुरेटिड फैट होता है. काजू आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत है. मैग्नीशियम याददाश्त सुधारने में मदद करता है.

Uma Sharma

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

45 minutes ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

1 hour ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

1 hour ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

2 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

2 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

3 hours ago