Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Doda Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 आतंकवादियों के जारी किए स्केच, इन नम्बरों पर सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख का इनाम

Reasi Terrorist Attack: रियासी, कठुआ और डोडा में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू पुलिस ने चार आतंकियों के स्केच जारी किए हैं.

Jammu and Kashmir Police released sketches of 4 terrorists

फोटो-जम्मू-कश्मीर पुलिस

Doda Terror Attack: रियासी, कठुआ और डोडा में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू पुलिस ने चार आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. इन आतंकियों के डोडा जिले के भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में एक्टिव होने की सम्भावना जताई जा रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने इन आतंकियों की सूचना देने पर इनाम की घोषणा की है. इसी के साथ ही मोबाइल नम्बर भी जारी किए हैं. साथ ही आश्वासन दिया है कि आतंकियों की सूचना देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी. बता दें कि पहले भी एक आतंकी की स्केच जारी किया जा चुका है.

 

20 लाख रुपये का दिया जाएगा इनाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चारो आतंकवादियों की स्केच अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए कहा है कि प्रत्येक आतंकवादी की जानकारी देने पर 5 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है. इस तरह से अगर चारों आतंकियों की जानकारी कोई पुलिस को देता है तो उसे 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Reasi Terror Attack: यात्री बस पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से एक का स्केच पुलिस ने किया जारी, सूचना देने वाले को मिलेगा 20 लाख रुपये का इनाम

इन नंबरों पर दें सूचना

एसएसपी डोडा – 9469076014, एसपी मुख्यालय डोडा- 9797649362, एसपी भद्रवाह – 9419105133, एसपी ऑप्स डोडा- 9419137999, एसडीपीओ भद्रवाह – 7006069330, डीवाई. एसपी मुख्यालय डोडा- 9419155521, एसडीपीओ गंडोह -9419204751,एसएचओ पीएस भद्रवाह- 9419163516, एसएचओ पीएस थाथरी 9419132660, एसएचओ पीएस गंडोह -9596728472, आईसी पीपी थानाला -9906169941,पीसीआर डोडा – 7298923100, 9469365174, 9103317361,पीसीआर भद्रवाह- 9103317363.

रियासी हमले के बाद बढ़ी आतंकी घटनाएं, कई जगहों पर मुठभेड़

रविवार 9 जून को जम्मू के रियासी में आतंकियों ने शिवखोड़ी से वापस आ रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया था. इस घटना में इस हमले में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 41 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसके बाद से कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं. कठुआ, डोडा में आतंकियों की सुरक्षाबलों से मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है तो वहीं एक जवान भी शहीद हो गए हैं. बता दें कि इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर पुलिस रियासी हमले से जुड़े एक आतंकी का स्केच जारी कर चुकी है. इसके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपए देने की घोषणा की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest