देश

उत्तर प्रदेश: गोमती पुस्तक महोत्सव की तैयारियां शुरू, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया लखनऊ में कराएगा इसका आयोजन

भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की ओर से लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट पार्क में गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा. ये महोत्सव गोमती रिवरफ्रंट पार्क में 9 से 17 नवंबर तक आयोजित होगा.

इस पुस्तक महोत्सव में पाठकों के लिए 150 से अधिक बुक स्टॉल होंगे, 100 से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल-मंच पर बच्चों के लिए म्यूजिकल स्टोरीटेलिंग, थियेटर, कैलिग्राफी, कैरीकेचर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप और आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर बाल उन्मुखीकरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले साल यह साहित्यिक महोत्सव 9 से 17 दिसंबर को आयोजित हुआ था और तब इसे लखनऊ और उत्तर प्रदेश के बाहर भी काफी सराहा गया था. उन्‍होंने कहा कि इस बार गोमती पुस्तक महोत्सव को और बड़े स्तर पर आयोजित कराया जाएगा.

‘पुस्तकें सभी के लिए’ रहेगी महोत्सव की थीम

गोमती पुस्तक महोत्सव के आयोजक नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार, आगामी पुस्तक महोत्सव की थीम ‘पुस्तकें सभी के लिए’ रहेगी. गोमती पुस्तक महोत्सव 2024 के जरिए एनबीटी-इंडिया के उस मिशन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें ‘देश का हर बच्चा पढ़े और हर हाथ में पुस्तक’ पहुँचाने का सपना देखा गया था.

राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय ऐप का स्टॉल भी लुभाएगा

गोमती पुस्तक महोत्सव 2024 में आपके लिए हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अवधी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकें होंगी, दिव्यांगों के लिए ब्रेल पुस्तकों का अलग से स्टॉल होगा. इस बार राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय ऐप का स्टॉल भी लखनऊ के युवाओं को खूब लुभाएगा. यह ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ हजारों गैर-शैक्षणिक पुस्तकें नि:शुल्क पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं. इसके प्रति जागरूक करने के लिए यहाँ ओरियेंटशन सत्र भी आयोजित किए जाएँगे.

अवध के साहित्य, इतिहास, परंपरा, संस्कृति को पुस्तकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कैसे समझा जा सकता है और किस तरह साहित्यिक परंपरा को आने वाली पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में भेंट किया जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण गोमती पुस्तक महोत्सव में देखा जा सकेगा.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पूर्व CJI बीआर गवई मुंबई यूनिवर्सिटी में करेंगे संबोधित, मानवाधिकार और SDGs पर होगी चर्चा

मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की ओर से 9वें चीफ जस्टिस एम.सी. चागला मेमोरियल…

6 minutes ago

डूसू चुनाव में हिंसा और काफिलों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, डीसीपी नॉर्थ से जवाब तलब

दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर सख्त…

9 minutes ago

नेपाल से बहकर गोपिया बैराज पहुंचा अज्ञात युवक का शव, सनसनी; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Dead Body Found: बहराइच के मोतीपुर स्थित गोपिया बैराज में नेपाल की ओर से बहकर…

20 minutes ago

बीच हवा में शुरू हुई ‘WWE’: उड़ती फ्लाइट में दो पैसेंजर्स के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखें VIDEO

लंदन से बांग्लादेश जा रही विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप…

27 minutes ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के घाटों पर एक साथ…

29 minutes ago