चुनाव

“सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाया ये नया भारत है, दुश्मन को घर में घुसकर मारता है”, PM Modi बोले- पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू में एमए स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है. पीएम मोदी (PM Modi) ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शुरुआत में कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती भी है. देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.

कांग्रेस पर PM Modi का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है. जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं, तो कांग्रेस को अच्छा लगता है. उनमें इनको अपना वोट बैंक नजर आता है. मगर अपने ही लोगों की पीड़ा पर ये उनका मजाक उड़ाते हैं.

दशकों से कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पार्टियों ने अपने नेताओं और परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी है, जबकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत कष्ट सहना पड़ा है. कांग्रेस पार्टी अपनी दोषपूर्ण नीतियों, उदासीनता और उपेक्षा के माध्यम से हमारी पीढ़ियों के पतन और शोषण के लिए महत्वपूर्ण रूप से जिम्मेदार है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, हम अपने लोगों के साथ हुए अन्याय को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

ये संविधान के दुश्मन हैं- PM Modi

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं. इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है. यहीं जम्मू में कई-कई पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था. उन्हें कांग्रेस, एनसी और पीडीपी ने इस हक से वंचित किया था.

आज जम्मू-कश्मीर (Jammu and kashmir) में आ रहे बदलाव से कांग्रेस-एनसी और पीडीपी (PDP) वाले भड़के हुए हैं. इन्हें आपका विकास पसंद नहीं है. ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर वो पुराना सिस्टम लाएंगे. ये फिर वो भेदभाव वाला निजाम लाएंगे, जिसका सबसे बड़ा शिकार हमारा जम्मू रहा है.

सर्जिकल स्ट्राइक की दिलाई याद

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि आज 28 सितंबर है. वर्ष 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी. भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है. आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की, तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा.

यह भी पढ़ें- चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी- ‘जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं’

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कांग्रेस ने कभी भी हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का सम्मान नहीं किया. आज, पार्टी पर शहरी नक्सल समर्थकों का कब्जा हो गया है, जो विदेशी घुसपैठियों का ‘वोट बैंक’ के रूप में स्वागत करते हैं, जबकि हमारे अपने नागरिकों की पीड़ा का मजाक उड़ाया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी लगातार हमारी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही है. क्या हम इस तरह के विश्वासघात को माफ कर सकते हैं? कभी नहीं!

1 अक्टूबर को होगा मतदान

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का चुनाव हो चुका है. तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

1 hour ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

2 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

3 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

3 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

4 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

4 hours ago