देश

फैंस के लिए खुशखबरी! 11 भाषाओं में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण करेगा Jio Cinema

India-Australia ODI Series Jio Cinema: क्रिकेट के दीवानों के लिए जिओ सिनेमा ने एक बड़ा एलान किया है. 22 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होने जा रही है. जिसका जिओ सिनेमा हिंदी सहित 11 भाषाओं में प्रसारण करने जा रहा है. वायाकॉम18 ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि भारत में होने वाले इंटरनेशनल और घरेलू मैचों का मीडिया अधिकार वायाकॉम18 के पास है.

इन भाषाओं में होगा वनडे सीरीज का प्रसारण

मैच किन भाषाओं में प्रसारित किए जाएंगे इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार इनका प्रसारण हिंदी के अलावा भोजपुरी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, अंग्रेजी और मलयालम में किया जाएगा.

इन तारीख पर वनडे मैचो का होगा आयोजन

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे इस मुकाबले का पहला वनडे 22 सितंबर को पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का दूसरा मैच 24 सितंबर को एमपी के इंदौर में और तीसरा और आखिरी मैच राजस्थान के राजकोट में 27 सितंबर को होगा. वहीं इस साल होने वाला वनडे विश्वकप पांच अक्टूबर से शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: अकाउंट में नहीं है पैसे, फिर भी UPI से कर सकेंगे पेमेंट, RBI के निर्देश के बाद इन बैंकों ने शुरू की सर्विस

ये विशेषज्ञ होंगे पैनल में

इस वनडे सीरीज के लिए वायाकॉम18 ने विशेषज्ञों के जिस पैनल की घोषणा की है उसमें अनिरुद्ध श्रीकांत, अभिनव मुकुंद, सुरेश रैना, केदार जाधव, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, अमित मिश्रा, हनुमा विहारी, राहुल शर्मा, वीआरवी सिंह, वेंकटपति राजू, सरनदीप सिंह, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, किरण मोरे, शेल्डन जैक्सन, भार्गव भट्ट, जतिन परांजपे, वीए जगदीश श्रीवत्स गोस्वामी आदि शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago