UPI Now PayLater
UPI Now PayLater: आपके अकाउंट में पैसे हो या न हो, लेकिन अब आप यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं. जी हां, ये बिल्कुल सही खबर है. हाल ही में भारतीय रिर्जव बैंक (RBI) ने ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए बैंकों को निर्देश दिया है. अब तक, UPI यूजर्स केवल अपने सेविंग अकाउंट, ओवरड्राफ्ट अकाउंट, प्रीपेड वॉलेट और क्रेडिट कार्ड को UPI सिस्टम से लिंक कर सकते थे. हालांकि, RBI ने अब आपको UPI लेनदेन करने के लिए ‘UPI Now, Pay Later’ का उपयोग करने की अनुमति दे दी है.
आरबीआई की एक अधिसूचना के अनुसार, बैंक यूपीआई यूजर्स को क्रेडिट लाइन सर्विस दे सकते हैं, जिससे यूजर्स प्री एक्टिव क्रेडिट लाइन से खर्च कर सकते हैं और बाद में बकाया चुका सकते हैं. इस सुविधा के तहत, बैंको के पास क्रेडिट लाइनों को आपके यूपीआई खाते से जोड़ने का अधिकार होगा.
यह भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में नाव पलटने से नदी में 18 बच्चे लापता, तलाश में जुटीं NDRF की टीमें, स्कूल जा रहे थे बच्चे
बता दें कि इसके लिए बैंकों को पहले ग्राहकों से अप्रुवल लेना होगा. इसके बाद बैंक ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर के मुताबिक, एक लिमिट तय करेगी. मतलब साफ है जितना बेहतर क्रेडिट स्कोर उतना बेहतर क्रेडिट लाइन की लिमिट. एक बार सर्विस एक्टिव हो जाने के बाद अकाउंट में पैसा नहीं होने के बाद भी यूपीआई से आप पेमेंट कर सकेंगे. खास बात ये है कि बैंक आपको ये पैसे चुकाने के लिए कुछ वक्त भी देगा. अगर आप तय वक्त में पैसा चुका देते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा.
अगर आप तय समय पर बैंकों का बकाया चुकाने में असमर्थ होते हैं तो बैंक आपसे अच्छा खासा इंटरेस्ट भी वसूल सकता है. इस सर्विस को UPI Now, Pay Later के नाम से जाना जाएगा. HDFC Bank बैंक और ICICI Bank पहले ही क्रेडिट लाइनें – एचडीएफसी यूपीआई नाउ पे लेटर और आईसीआईसीआई पेलेटर लॉन्च कर चुके हैं.
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…