देश

दिल्ली: कवि और गीतकार गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि पर आज होगा ‘नीरज सम्मान समारोह’, जावेद अख्तर होंगे सम्मानित

कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि पर राजधानी दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आज (19 जुलाई) होने जा रहा है. यह कार्यक्रम दिल्ली के रायसीना रोड पर स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के परिसर में शाम 6:30 से शुरू होगा. साल 2024 गोपालदास नीरज का जन्म शताब्दी वर्ष भी है.

गोपालदास ट्रस्ट के संरक्षक हैं सीएमडी उपेंद्र राय

‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया जा रहा है. कार्यक्रम के आयोजन में प्रेस क्लब के अलावा हिंदी अकादमी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट भी शामिल हैं. सीएमडी उपेंद्र राय इस ट्रस्ट के संरक्षक हैं.

सीएमडी उपेंद्र राय की ओर से महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में पहले भी कार्यक्रम कराए गए हैं. विगत वर्ष उन्‍होंने काव्यांजलि सम्मान समारोह के दौरान अभिनेता अन्नू कपूर को गोपालदास नीरज पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया था.

जावेद अख्तर को किया जाएगा सम्मानित

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा करेंगे. मध्य प्रदेश सरकार में खेलकूद/सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि, पंजाब पुलिस के एडीजीपी फैयाज फारूकी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इनके अलावा हिंदी अकादमी के सचिव ऋषि कुमार और पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव विशिष्ट अतिथि होंगे.

कार्यक्रम में गीतकार और ​पटकथा लेखक जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया जाएगा. आयोजन की शोभा बॉलीवुड की कुछ प्रमुख हस्तियां बढ़ाएंगी, जिनमें अभिनेता और निर्देशक अन्नू कपूर, फिल्म निर्माता बोनी कपूर और पटकथा लेखक तथा फिल्मकार रूमी जाफरी शामिल होंगे. ये तीनों लोग विशेष आमंत्रित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

कौन हैं गोपाल दास नीरज

गोपालदास सक्सेना ‘नीरज’ का जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के पास पुरावली गांव में हुआ था. हिंदी सिनेमा के लिए उनके द्वारा लिखे गीत बेहद लोकप्रिय रहे. उन्होंने प्रेम पुजारी (1970) फिल्म का ‘लिखे जो खत तुझे’, ‘रंगीला रे तेरे रंग में’, चंदा और बिजली (1970) फिल्म का ‘काल का पहिया घूमे रे भइया’, पहचान (1971) फिल्म का ‘बस यही अपराध मैं हर बार करता हूं’ और मेरा नाम जोकर (1972) का ‘ए भाई! जरा देख के चलो’ जैसे यादगार गीत लिखे हैं.

1991 में उन्हें पद्मश्री और 2007 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. 1994 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने ‘यश भारती पुरस्कार’ दिया. नीरज को विश्व उर्दू पुरस्कार से भी नवाजा गया. उनका निधन 19 जुलाई 2018 को हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चेकिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि चालक ने खुद की ही टेंपो को लगा दी आग? पुलिस पर तान दी तलवार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने…

14 minutes ago

अंडमान-निकोबार बैंक घोटाला मामले में पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा की होटल और सेमी-सबमरीन जहाज जब्त

अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी ने पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा से जुड़ी…

1 hour ago

600 पार पहुंचा AQI तो पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा ठीकरा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

लाहौर में AQI 600 पार जाने पर पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब ने भारत की…

1 hour ago

NCRB Prison Data 2024: देश की जेलों में 75% से ज्यादा कैदी बिना सजा के काट रहे वक्त, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…

2 hours ago

Arvind Kejriwal Security Alert: 7 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे… व्हाट्सऐप पर मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को…

2 hours ago

यूपी में BJP का ‘मेगा ऑपरेशन’! छठ के बाद खुद मैदान में उतरेंगे अमित शाह, 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…

2 hours ago