Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Neeraj Samman Samaroh

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 7वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में ‘निरंतर नीरज सम्मान समारोह 2025’ हुआ. इसमें प्रसिद्ध फिल्‍म निर्माता, गीतकार और कवियों ने शिरकत की. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय सपत्‍नीक कार्यक्रम में पहुंचे.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेन्द्र राय ने जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया.

देश के महान कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘नीरज सम्मान समारोह’ आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में ​गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर सम्मानित किए गए.

‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया जा रहा है.

कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में 19 जुलाई को ‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा. भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय इसमें शामिल होंगे.

पद्मभूषण से सम्मानित कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्‍ली में 19 जुलाई को 'नीरज सम्मान समारोह' आयोजित होगा. भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय इस कार्यक्रम में सहभागी हैं.