Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के पास हुए सड़क हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. मौके पर पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौका देखते ही ट्रक लेकर फरार हो गया.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दिल्ली से फैजाबाद (अयोध्या) जा रही यूपी नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान अयोध्या के 35 वर्षीय वैभव पांडेय, 45 वर्षीय मनोज सिंह, 40 वर्षीय अमित तिवारी, 40 वर्षीय अनुज पांडेय और 38 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों के परिजनों की सूचना दी गई. जिसके बाद शव को पोक्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया.
बता दें कि हादसे के वक्त चालक पीछे की सीट पर बैठा था, जो गंभीर रूप से घायल है. घायल चालक को कानपुर रेफर कर दिया गया. चालक की पहचान अयोध्या का आशीष कुमार के रूप में हुई है. सड़क हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…