खेल

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का हुआ तलाक, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हमारे लिए ये काफी मुश्किल फैसला

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तलाक लेने जा रहे हैं. पंड्या ने खुद से इस खबर की पुष्टी की है. पिछले कई दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं. हाल ही में एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ मायके चली गई थीं. मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में भी हार्दिक पंड्या अकेले मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे. हार्दिक पंड्या ने पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ये फैसला उन दोनों के लिए काफी मुश्किल था. नताशा और पंड्या दोनों ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया है.

हार्दिक पंड्या और नताशा से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमने इस रिस्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ लगा दिया. लेकिन हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यह सही फैसला है. हमारे लिये यह एक कठिन निर्णय था, साथ में बिताए अच्छे पल, रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े.

दोनों ने अपनी पोस्ट में बेटे अगस्त्य को लेकर बताया कि हम अगस्त्य को अपनी जिंगगी में पाकर खुशकिस्मत है, जो हमारी जिंदगी का आधार रहेगा. हम दोनों मिलकर उसका देखभाल करेंगे. हम उसे वह सब कुछ देंगे, जो हम उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं. हम ईमानदारी से इस कठिन और संवेदनशील समय के दौरान हमें प्राइवेसी प्रदान करने के लिए आपके समर्थन और समझ का अनुरोध करते हैं.

बता दें कि नताशा मंगलवार को अपने घर सर्बिया के लिए निकल गई थीं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी. नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. उनके साथ उनके बेटे अगस्त्य भी दिखे थे. नताशा एक सर्बियन मॉडल हैं. वो साल 2012 में भारत आई थीं. उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में आइटम सॉन्ग के जरिए डेब्यू किया था. इसके बाद वो कई रिएलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- गंभीर ने राष्ट्रीय चयन समिति के साथ श्रीलंका दौरे के लिए टीम पर की चर्चा: रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

13 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

44 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

59 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago