देश

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की पुण्यतिथि पर दिल्ली में होगा नीरज सम्मान समारोह, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल

Maha Kavi Gopal Dass Neeraj Punyatithi: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के परिसर में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह का आयोजन भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया जाएगा.

‘नीरज सम्मान समारोह’ का कार्यक्रम 19 जुलाई 2024 को शाम 06:30 बजे होगा, जिसमें गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (पदम श्री और पदम भूषण पुरस्कार से सम्मानित) एवं फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में देशभर से कवि और संगीतकारों के जुटने की उम्‍मीद है.

भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्‍ट के संरक्षक भी हैं. उन्‍होंने विभिन्‍न अवसरों पर महाकवि गोपाल दास नीरज की पंक्तियों का उल्‍लेख किया है. उनकी ओर से महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में पहले भी कार्यक्रम कराए गए हैं. विगत वर्ष उन्‍होंने काव्यांज्जलि सम्मान समारोह के दौरान अभिनेता अन्नू कपूर को गोपालदास नीरज पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया था.

छठी पुण्यतिथि पर होगा सम्मान समारोह

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित होने जा रहे ‘नीरज सम्मान समारोह’ के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए राजीव शर्मा मृगांक प्रभाकर के साथ समन्वय करेंगे. इस सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मौजूद रहेंगी.

19 जुलाई 2018 के दिन हुआ था निधन

आगामी 19 जुलाई को महाकवि गोपालदास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि है. 19 जुलाई 2018 के दिन उनका निधन हुआ था. वे उत्‍तर प्रदेश में इटावा जिले के रहने वाले थे. उनका जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के निकट पुरावली गांव में हुआ था. वे पहली शख्सियत थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया. पहली बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया, उसके बाद पद्म भूषण सम्मान मिला. वहीं, फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago