देश

Gorakhpur: बिहार से एक महिला आर्थिक मदद के लिए पहुंची गोरखपुर, जनता दर्शन में सीएम योगी से मिली, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा

Gorakhpur: सोमवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों की समस्या सुनी. इस दौरान सभी की आंखें उस वक्त एक महिला पर टिक गई, जब उसने खुद को बिहार का बताया और सीएम से आर्थिक मदद मांगी. महिला ने बताया कि वह बिहार से गोरखपुर जनता दर्शन में पहुंची है और उसे इलाज के लिए आर्थिक सहायता चाहिए. इस पर इत्मीनान से मुख्यमंत्री ने महिला की समस्या सुनीं.

मुख्यमंत्री ने महिला से पूछा कि क्या बिहार में उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है?, इस पर महिला ने कहा नहीं. इस पर सीएम ने सम्बंधित अधिकारियों से इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर महिला की मदद करने के लिए निर्देश दिया.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान के प्रति आश्वस्त किया. मुख्यमंत्री का यह प्रवास धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा था लेकिन उन्होंने प्रतिदिन पहले जनता का ध्यान रखा फिर देव अनुष्ठान किया. गोरखनाथ मंदिर में नवीन देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे थे. इसके बाद शुक्रवार शाम और शनिवार-रविवार दोनों पहर वह मंदिर परिसर के कार्यकमों से जुड़े रहे.

ये भी पढ़ें- UP News: “घबराइए मत, सरकार आपकी है और आपके लिए ही है…हर समस्या का होगा समाधान”, जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की सुनी समस्या

इसके अलावा सोमवार पूर्वाह्न वह महराजगंज के चौक बाजार में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने पहुंचे. इस बीच गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान तीन दिन (शनिवार, रविवार व सोमवार) को लगातार उन्होंने अनुष्ठान से जुड़ने से पूर्व जनता दर्शन का आयोजन किया, बड़ी संख्या में लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. सोमवार को भी जनता दर्शन में उन्होंने करीब तीन सौ लोगों से उन्होंने मुलाकात की और समस्याएं सुनीं.

बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार करने वालों की संख्या अधिक रही. मुख्यमंत्री ने सभी को मदद का भरोसा दिलाया और चिंता न करने की सलाह दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

14 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

37 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

1 hour ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

2 hours ago