खेल

IPL 2023: RCB फैंस की शर्मनाक हरकत! सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की बहन को किया गया टारगेट

Shubman Gill RCB vs GT IPL 2023: शुभमन गिल ने रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम की जीत के हीरो रहे. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लीग स्टेड के आखिरी मैच में हार के साथ बैंगलोर का प्लेऑप में जाने का सपना भी टूट गया. इस हार से खफा सोशल मीडिया यूजर्स ने शुभमन गिल और उनकी बहन को टारगेट किया. आरीसीबी की हार से गुस्साए फैंस ने शुभमन गिल को अपना निशाना बनाया है. साथ ही शुभमन की बहन शाहनील को भी इंस्टाग्राम पर अपशब्द कहे.

गुजरात टाइटंस के लिए विजयी सिक्स जड़ने के बाद जीटी का ये सलामी बल्लेबाज भावुक हो गया और इसका जोरदार जश्न मनाया. मगर सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी और उसके परिवार को इस तरह टारगेट करना काफी गलत है. एक तरफ गिल को उनके फैंस, विशेषज्ञों और यहां तक कि क्रिकेटरों से भी भारी प्रशंसा मिल रही है. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें टारगेट कर रहे हैं. बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह की खबरें सामने आई है. इससे पहले भी कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया एब्यूज का सामना किया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: नवीन-उल-हक नहीं सुधरेंगे, RCB के बाहर होने पर इस अफगानी खिलाड़ी ने फिर लिया विराट से पंगा!

शुभमन गिल ने तोड़ा RCB का सपना…

गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. यानी एक और आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट चुका है. विराट कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने 198 रन का टारगेटडिफेंडिग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के सामने रखा. मगर शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के आगे किंग कोहली की पारी फीकी पड़ गई.

इस अहम मुकाबले में गुजरात ने 198 रन का टारगेट चेज करते हुए 19.1 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की. जीटी के लिए इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल जिन्होंने शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम के लिए विनिंग सिक्स लगाया. इस मुकाबले में आरसीबी ने एक बड़ा टोटल सेट किया लेकिन शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी ने गुजरात के लिए ये लक्ष्य आसान कर दिया. बता दें गिल ने इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा है. इस दौरान विजय शंकर ने भी जीटी के लिए 53 रन की अहम पारी खेली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

23 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

32 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

52 minutes ago