देश

Gorakhpur: दोनों तोतों को आजाद कर दो- सुसाइड नोट के साथ घर में लटके मिले पिता और दोनों नाबालिग बेटियों के शव

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक घर में पिता और उसकी 2 बेटियों के शव पंखे से लटके मिले. एक कमरे में दोनों बेटियों के शव पंखे लटके मिले, तो वहीं दूसरे कमरे में पिता का शव भी पंखे से पर लटका था. बेटियों ने शव को चुन्नी से लटकाया गया था. ये घटना सामने आने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इसके अलावा घर से सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें लिखा हुआ है कि ‘दोनों तोतों को आजद कर दिया जाए’.

घर में कौन-कौन रहता था ?

ये पूरी घटना शहर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा की है. जहां एक पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहता था. साथ में दोनों बच्चियों के दादा भी घर पर रहते थे.  पिता का नाम जितेंद्र श्रीवास्तव है. जिनकी उम्र 45 साल है. वहीं दो बेटियों मान्या (16) और मानवी (14) के साथ रहते थे. जितेंद्र पेशे एक सिलाई कारीगर थे. इसके अलावा उनकी फैमली एक उनका भाई भी है जो उनके बगल के बंगले में रहता है.

तोते के पिंजरे के पास मिला सुसाइट नोट

मामला सामने आते ही मौके पर एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए. पुलिस ने मौके से उस सुसाइट नोट को भी उठाया जिसमें साफ लिखा हुआ था. कि हमारे जाने के बाद दोनों तोतों को आजाद कर दिया जाए. इसके बाद पुलिस इसकी हैंडराइटिंग की जांच करवा रही है. ऐसे में अब ये सवाल सभी के मन में ही कि ये सामूहिक सुसाइड है या हत्या. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि दोनों बच्चियों की फीस महीने से जमा नहीं हुई थी.

घर का मेन गेट खुला मिला

इस पूरी में घटना में घर का मेन गेट खुला मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि जितेंद्र के पिता ओम प्रकाश नाइट ड्यूटी करके घर पहुंचे, तो उनको मेट गेट खुला हुआ मिला. ओम प्रकाश जब ड्यूटी पर रात में जाते थे तो बाहर से ताला लगाकर जाते थे, ताकि सुबह आने पर वो खुद बाहर से गेट खोलकर आ जाएं. लेकिन, मंगलवार सुबह जब लौटे तो गेट पहले से खुला था. जिसके बाद वो जैसे ही अंदर पहुंचे तो चीख पड़े. एक कमरे में उनकी दोनों पोतियों मान्या और मानवी के शव लटके थे. दूसरे कमरे में बेटे जितेंद्र का शव लटका हुआ था. ओम प्रकाश चिल्लाते हुए बाहर भागे. उन्होंने बेटे और पोतियों की हत्या करके शव को लटकाए जाने की आशंका जताई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago