देश

Gorakhpur: बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस की वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि यह पहला मामला नहीं है, इस तरह पहले भी कई बार वर्दी में पुलिसकर्मियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है. लेकिन ये सिलसिला लगातार जारी है और सोशल मीडिया पर ढेरों ऐसे रील व वीडियो देखे जा सकते हैं जो कि पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी पहनकर बनाए  गए हैं. इस सम्बंध में पुलिस महानिदेशक निर्देश जारी कर चुके हैं और वर्दी में किसी भी तरह का वीडियो आदि बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए मना किया गया है.

ताजा मामला गोरखपुर के कैंट थाने से सामने आ रहा है. यहां तैनात सिपाही संदीप कुमार चौहान का रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसका जानकारी होने के बाद, शनिवार की रात इसकी जानकारी एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को हुई. इसी के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें सिपाही संदीप वर्दी में हेलमेट लगाकर केटीएम बाइक पर सवार है और तारामंडल मंडल रोड पर स्टंट करते हुए नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा Jurassic Park, पूरा खाका तैयार, लुभाएंगे डायनासोर और किंग कांग, रियल साइज मॉडल होंगे अत्याधुनिक सेंसर से लैस

सिपाही को किया गया निलंबित

वहीं उसके पास ही खड़ा उसका एक सहयोगी मोबाइल से वीडियो बना रहा है. फिर इस वीडियो में संदीप ने बैकग्राउंड में गाना जोड़ा है और उसके बाद इसे लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि जमकर वायरल हो रहा है. वहीं एसएसपी ने इस रील की जांच कराई तो जानकारी सामने आई कि संदीप ने वर्दी में 10 से अधिक रील बनाकर अपने अकाउंट से शेयर किया है. जांच के बाद ही पुलिस महानिदेशक के निर्देश को दरकिनार करने के आरोप में सिपाही संदीप को निलंबित कर दिया गया है और सीओ कैंट को मामले की जांच सौंपी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago