देश

UP News: “खस्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को खुद ही एंबुलेंस की जरूरत है” VIDEO शेयर कर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. जहां एक ओर सत्ता पक्ष अपने कामों को लेकर जनता के पास जा रहा है और अपनी उपलब्धियों को गिना रहा है. वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार सोशल मीडिया पर योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. अखिलेश यादव ने रविवार को एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ख़स्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को ख़ुद ही एंबुलेंस की ज़रूरत है.

दरअसल अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि एक एम्बुलेंस को लोग धक्का मारकर ले जा रहे हैं. वीडियो में देखने से लगता है कि एंबुलेंस खराब हो गई है. इसी वीडियो को शेयर करने के बाद अखिलेश यादव ने लिखा, “ख़स्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को ख़ुद ही एंबुलेंस की ज़रूरत है.”

वह भाजपा सरकार की स्वास्थ्य से लेकर कानून व्यवस्था पर प्रहार कर रहे हैं. एक ट्वीट में उन्होंने फिर से स्वास्थ्य विभाग को ही टारगेट करते हुए लिखा, “चेतावनी !!! उप्र के अस्पतालों में मरीज़ या परिजन अच्छी तरह से ये जाँच-परखकर ही दवा, इंजेक्शन या ग्लूकोज़ लें कि कहीं समय के हिसाब से वो बेकार मतलब एक्सपायरी तो नहीं हैं, इनके जानलेवा साबित होने की ख़बरें लगातार बढ़ रही हैं.” उन्होंने आगे लिखा है, “भाजपा सरकार मरीज़ों को तो अपने भ्रष्टाचार से दूर रखे.”

ये भी पढ़ें- VIDEO: ’70 साल का होने वाला हूं, कर रहा हूं नौजवानों से जंग’- जब मंच पर ही रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह

सपा को लग सकता है झटका

बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की जो अन्य दलों के नेताओं में होड़ मची है, उसमें अब सपा की एक और विधायक पूजा पाल का भी नाम सामने आ रहा है. सूत्रों की मानें को सपा विधायक पूजा पाल बहुत जल्द इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकती हैं. फिलहाल राजनीतिक जानकार इसे सपा के लिए एक बड़ा झटका मान रही है. बता दें कि पूजा पाल सपा के पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं और हाल ही में अतीक अहमद और उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर चर्चा में आई थीं. तो वहीं ये भी माना जा रहा है कि योगी सरकार में वह मंत्री भी बन सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

24 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago