देश

रेल से सफर करना हो सकता है महंगा, 1 जुलाई से बढ़ सकता है किराया, 500 से कम किलोमीटर की यात्रा करने वालों को छूट

अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. आने वाले समय में रेल यात्रियों की जेब पर भार पड़ सकता है क्योंकि रेलवे जल्द ही किराया बढ़ा सकता है. यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो जाएगा.

भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों का किराया बढ़ाने का फैसला किया है. यह बढ़ोत्तरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी. सूत्रों के मुताबिक नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा, जबकि एसी क्लास के टिकटों पर 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. रेलवे ने इस महीने की शुरुआत में एक और बड़ा बदलाव किया था, जिसमें तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा.

500 किलोमीटर से ज्यादा सफर वालों पर असर

अगर आप रोज़ाना पास के शहरों में यात्रा करते हैं या आपकी यात्रा 500 किलोमीटर से कम की है, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं होगा. 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने वाले यात्रियों को ही ज्यादा किराया देना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- नौचन्दी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर भद्दी कमेंट का वीडियो वायरल, हिन्दू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

कितना बढ़ेगा किराया?

  • मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में किराया 1 पैसा/किलोमीटर बढ़ सकता है.
  • एसी कोच में सफर महंगा हो सकता है, यहां 2 पैसे/किलोमीटर तक का इज़ाफा हो सकता है.

छोटे सफर वालों को राहत

रेलवे ने ये साफ किया है कि जो लोग 500 किलोमीटर से कम यात्रा करते हैं, उन्हें बढ़ा हुआ किराया नहीं देना पड़ेगा. सिर्फ लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर ये नियम लागू होंगे.

मंत्रालय की मंजूरी बाकी

रेलवे बोर्ड ने यह प्रस्ताव तैयार करके रेल मंत्रालय को भेज दिया है. हालांकि अभी तक इस पर आखिरी मुहर नहीं लगी है. मंजूरी मिलते ही ये नया किराया लागू कर दिया जाएगा.

सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे. इस तारीख के बाद अगर कोई ट्रेन का टिकट बुक करता है तो उसे नई दरों के हिसाब से किराया चुकाना होगा. रेलवे ने आखिरी बार साल 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था.

– भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago