उत्तर प्रदेश

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023: भर्ती बोर्ड सचिव को याचियों को परीक्षा प्राप्तांक देने के निर्देश

UP Police Constable Recruitment: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उ प्र पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव को पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023की लिखित परीक्षा में याची को मिले अंकों की जानकारी देने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि याचीगण 4हफ्ते में आवेदन दे और सचिव उसके छः हफ्ते में नियमानुसार उनके प्राप्तांक की जानकारी दे.

यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार की एकलपीठ ने मोहित सिंह व 10अन्य की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है. याचिका पर अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय ने बहस की.इनका कहना था कि याचीगण ने लिखित परीक्षा पास की किंतु उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए नहीं बुलाया गया. 60244कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली गई थी.45लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा आवेदन किया.

परीक्षा में 172000अभ्यर्थी पास घोषित किए गए. शारीरिक दक्षता के बाद 127000अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. 13मार्च 25को परिणाम घोषित किया गया. जिसमें 2017 की नियमावली का पालन नहीं किया गया.2015की नियमावली के अनुसार मनमानी कार्यवाही की गई है. याचियों को प्राप्त अंक नहीं दिए गए हैं.जबकि नियमावली के अनुसार दिए जाने चाहिए.

याचिका में याचियों ने लिखित परीक्षा के अंक का खुलासा किए जाने की मांग की थी. सरकारी वकील का कहना था कि याचियों के अलावा किसी ने शिकायत नहीं की.सभी को अंक मुहैया कराये गए हैं. कोर्ट ने कहा जब याचियों ने शिकायत की है तो उन्हें अंक की जानकारी दी जाय.

ये भी पढ़ें: नौचन्दी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर भद्दी कमेंट का वीडियो वायरल, हिन्दू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

 

विशाल तलवार

Recent Posts

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 minutes ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

5 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

17 minutes ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

45 minutes ago

BIMSTEC बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे सदस्य देश

नई दिल्ली में आयोजित BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक में अमित शाह ने आतंकवाद…

48 minutes ago