Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नौचन्दी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर भद्दी कमेंट का वीडियो वायरल, हिन्दू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

UP News: मेरठ के नौचंदी मेले में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों पर युवक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है.

Meerut Video of women police

UP News: आम जनता की सुरक्षा करने वाली खाकी को भी अब मनचले अपना निशाना बना रहे हैं. मेरठ के मशहूर मेला नौचंदी में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों पर मनचले अश्लील कमेंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इतना ही नही आरोपी रील बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं.

इस मामले में अब हिन्दू संगठन के लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं . वहीं पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है . हालांकि अभी आरोपी मनचले पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं .

महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो नौचंदी मेले का है. वीडियो में युवक के द्वारा टिप्पणी करते हुए साफ सुनाई दे रहा है. युवक का नाम आदिल बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है.

दरअसल मेरठ में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक युवक नौचंदी मेले में महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों का वीडियो बना रहा है और महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करता हुआ सुनाई दे रहा है.

युवक के साथ में कुछ उसके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर युवक का नाम आदिल बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा समिति की बैठक में न्यायपालिका और जस्टिस यशवंत वर्मा मामले पर उठे गंभीर सवाल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital