देश

Jammu And Kashmir: खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखार रही हैं सरकार की नई पहल और नीतियां

जम्मू-कश्मीर में सरकार की नई नीति और पहल से केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ियों की राहें आसान हुई हैं. सरकार की इस पहल के बाद विभिन्न क्षेत्रों में खिलाड़ियों को उम्दा प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा जाने के लिए प्रेरित किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले ने खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ियों ने मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा और इस साल के अंत में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए संभावितों में शॉर्टलिस्ट होने में मदद की.

सूर्य भानु प्रताप सिंह और अभिषेक जमवाल ने 60 और 56 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड अपने नाम किया जबकि, जीवा मनहास ने 39 किग्रा सब कैटेगरी में गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा, अमन सिंह और प्रियांशु ने सिल्वर और ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विरोधी कप्तान की कर दी कुटाई, Yashasvi Jaiswal ने काटा गदर, टूट गया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

दूसरी तरफ, इस साल खेले जा रहे आईपीएल के सीजन में क्रिकेटर अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को मैच जीता दिया और हैदराबाद को आईपीएल के फाइनल-4 में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा.

वहीं जम्मू के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से विरोधियों को पस्त कर दिया है. उमरान ने आईपीएल में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली और इसके बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया में भी जगह मिली. रिपोर्ट के अनुसार, 2019 के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर में खिलाड़ियों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है. कुल मिलाकर कहें तो सरकार के प्रयासों का सीधा लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिला है जिनके कारण उनके करियर को गति मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago