Bharat Express DD Free Dish

जनता दरबार में मिलने पहुंची बच्ची, खास मांग सुनकर CM Yogi हुए भावुक; तुरंत अफसरों को दिए निर्देश

UP News: लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में कानपुर से आई एक महिला अपनी छोटी बच्ची मायरा को लेकर पहुंची. महिला ने मुख्यमंत्री से अपनी बेटी की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी बताई. जिसके बाद सीएम ने उसे चॉकलेट दी और तुरंत एडमिशन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.

CM Yogi

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में  एक बार फिर उनके सहज और सरल स्वभाव देखने को मिला है. अपराधियों और माफियाओं के लिए जितने सख्त हैं, आम लोगों और बच्चों के लिए उतने ही ही नरम हैं.

सोमवार को लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में कानपुर से आई एक महिला अपनी छोटी बच्ची मायरा को लेकर पहुंची. महिला ने मुख्यमंत्री से अपनी बेटी की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी बताई. बच्ची खुद सीएम के पास गई और मासूमियत से कहा ‘योगी जी, मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं.’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए पहले मायरा से हालचाल पूछा, फिर उसके सपनों के बारे में जानना चाहा. जैसे ही बच्ची ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, सीएम ने उसे चॉकलेट दी और अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिया कि मायरा का एडमिशन कराया जाए.

जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से 50 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. योगी आदित्यनाथ ने हर फरियादी से खुद मिलकर बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और समाधान के बाद पीड़ितों से फीडबैक भी लिया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को यह भरोसा होना चाहिए कि उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान होगा. उन्होंने दोहराया कि खुशहाल और सुरक्षित उत्तर प्रदेश बनाना ही उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: Agra petha उद्योग पर खतरा मंडराया, पेठा कारोबारियों के सामने आया बड़ा संकट

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read