देश

दिल्‍ली आए श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, डिप्‍टी CM ने किया स्‍वागत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ. यह स्वागत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह जी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा उनके सरकारी निवास पर किया गया.

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य गुरुजी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई.

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, निरंजनी अखाड़े के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी मधुसुदनानंद गिरि जी महाराज भी उपस्थित रहे. सभी गणमान्य अतिथियों ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर पूज्य गुरुजी का स्वागत किया.

पूज्य गुरुजी ने अपने दिव्य उद्बोधन में कहा, “धार्मिकता एवं आध्यात्मिकता केवल हमारी संस्कृति की रक्षा ही नहीं करती, अपितु समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करती है.”

श्रद्धा और सम्मान का संगम

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने चरण पूजन, माल्यार्पण एवं आशीर्वाद प्राप्त कर पूज्य गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. यह आयोजन न केवल एक आध्यात्मिक संगम बन गया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी प्रसारित किया.

इस स्मरणीय अवसर ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और पूज्य गुरुजी के पावन सानिध्य ने वातावरण को दिव्यता से परिपूर्ण कर दिया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

44 seconds ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

28 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

33 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

52 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

57 minutes ago