उत्तर प्रदेश

पति की गला दबाकर हत्या, सांप से डसवाकर रची हादसे की कहानी; पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Meerut Snake Murder Case: मेरठ में सौरभ हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बहसूमा क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को गला दबाकर मार डाला हत्याकांड को घटना की शक्ल देने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने युवक को सांप से डसवा दिया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से प्रेमी और महिला की चाल का पर्दाफाश हो गया .

दरअसल, तीन दिन पहले खबर आई कि बहसूमा थाना इलाके के अकरबपुर सादात गांव के रहने वाले अमित की मौत सांप के काटने से मौत हो गई है जबकि अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी. दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया.

वारदात को हादसे में बदलने की रची गई थी गहरी साजिश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था. अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था. अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे. जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था.

परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था. बाद में सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया था. ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है. इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई.

पुलिस ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुरुआत में दोनों ने पुलिस काे गुमराह किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी.

एक हजार में खरीदा था जानलेवा वाइपर सांप

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रहने वाले एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार रुपये में खरीद कर लाया था. वाइपर सांप बेहद जहरीला होता है, उसके डसने से बचने के कम ही चांस होते हैं. रात में अमित की सोते समय गला दबाकर हत्या की गई. इसके बाद शव के नीचे सांप को दबा कर रख दिया. दबाव में सांप ने अमित के कई बार डसा. सुबह होने पर रविता ने अपनी योजना के अनुसार, हत्या को हादसा दर्शा दिया. दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची.

वारदात के बाद अमित के नीचे जिंदा सांप व शरीर पर डसने के निशान देखकर परिजन को भी सर्पदंश से मौत का विश्वास होने लगा. लेकिन ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के प्रेम प्रसंग की पहले से भनक थी. अमित और अमरदीप एक साथ मजदूरी करते थे. अमरदीप का अमित के घर आना जाना था. एक साल से रविता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. अमरदीप की अचानक हुई मौत ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही थी और उन्होंने पहले ही दिन शक जाहिर कर दिया था. इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था.

घटना का खुलासा करते हुए SP देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी. इसके चलते वह विरोध करने लगा था. इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी. दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अमित की हत्या की थी.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: आचार्य पंकज त्रिपाठी के भतीजे युगांक के यज्ञोपवीत संस्कार में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, कवि कुमार विश्वास समेत कई हस्तियों ने की शिरकत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

11 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

13 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

40 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

45 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

1 hour ago