देश

Ajab Gajab: 61 दादा-दादी और नाना-नानी की शादी में झूमे पोता-पोती, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Indore: कुछ पुरानी यादें भी जश्न मनाने का बहाना भी दे जाती हैं. ऐसा ही कुछ खास हुआ जब 61 बुजुर्ग युगलों ने रविवार को एक दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने वर्षों पुराने हुए अपने विवाह की यादें ताजा की. इस दौरान उनके नाते रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद रहें और उनकी इस खुशी में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. बताया जा रहा है कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्डस की टीम ने इस पूरे आयोजन की वीडियो रेकॉर्डिंग के बाद इसे विश्व कीर्तिमान में शामिल कर लिया है. इसमें शामिल हुए युगल 8 राज्यों से आए हुए थे. जिन्होंने अपने विवाह की 60 से 65 वर्ष की पुरानी यादों को फिर से ताजा किया.

हल्दी, सजनगोठ और शाही दावत

इस बड़े और भव्य कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन महासभा ने किया था. 61 बुजुर्ग युगलों के इस विवाह के मौके पर उनके बेटी-दामाद, बेटा-बहू और नाती-पोतों सहित साथ आए दूसरे परिजन जहां उनकी खुशी में झूमते नजर आए वहीं उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान भी किया. शुभ षष्टि परिणयोत्सव में 61 बुजुर्ग युगलों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्सव के प्रमुख मार्गदर्शक प्रेमचंद गोयल और इसके प्रमुख संयोजक मोहनलाल बंसल ने इस भव्य आयोजन को लेकर बताया कि, रविवार को जहां हल्दी की रस्म में बुजुर्ग युगलों का उत्साह देखते बन रहा था वहीं सजनगोठ की रस्म में वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को शाही दावत पेश की. कार्यक्रम में सभी युगलों और मेहमानों को तरह-तरह के पकवान पूरे प्रेम भाव से परोसे गए. वहीं कुछ युगल आयोजन को देखकर इतने भाव विभोर हो गए कि बोल पड़े कि उनकी खुद की शादी भी इतने शाही अंदाज में नहीं हुई थी.

 राजस्थानी कलाकारों ने बांधा समा

कार्यक्रम में दुल्हे के लिए बेहद ही सुंदर साफा और दुल्हनों के लिए परंपरागत परिधान उपलब्ध कराए गए थे. आग चल रहे दो बैंड के अलावा 25 बग्घियों और 4 विंटेज कारों के अलावा 11 दूसरे वाहनों में युगलों को बैठाकर होटल परिसर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान युगलों के परिजन ने नृत्य किया. वहीं राजस्थान से कलाकारों को भी बुलाया गया था.

इसे भी पढें: 10 लाख नौकरियों के वादे पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले- तेजस्वी अगर लालू के बेटे नहीं होते तो क्या उनको नौकरी मिलती?

रंगारंग फायर शो रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर रंगारंग फायर शो आकर्षण का केंद्र रहा. रात में लाइटों की जगमगाहट के बीच नृत्यांगना डॉ. रागिनी मक्खर की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

27 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

32 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

33 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

44 minutes ago